Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PM Narendra Modi के जीवन को CM Bhajan Lal Sharma ने बताया जनसेवा और राष्ट्रसेवा का संकल्प

    44 minutes ago

    2

    0

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का पूरा जीवन कर्मयोगी के रूप में जनसेवा और राष्ट्रसेवा के संकल्प के प्रति समर्पित रहा है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के परिश्रम,दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति निष्ठा ने भारत के सामर्थ्य को नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा,‘‘उनका जीवन यह प्रेरणा देता है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और देशहित के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के साथ बड़े से बड़ा लक्ष्य भी प्राप्त किया जा सकता है।’’ मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता,सुशासन और विकसित भारत की दिशा में निर्णायक कदम बढ़ा रहा है।उन्होंने कहा कि विकास की गति गांव से शहर और समाज के अंतिम पायदान तक पहुंची है तथा जनकल्याणकारी योजनाओं से करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के साहसिक नेतृत्व में देश की आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ हुई है, रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी सामर्थ्य बढ़ रहा है तथा विश्व में भारत की साख और छवि मजबूत हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव रहा है और उनके मार्गदर्शन में राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, राजस्थान रिफाइनरी और जयपुर मेट्रो फेज-2 जैसे महत्वपूर्ण निर्णय राज्य के विकास को नई गति दे रहे हैं।जल, ऊर्जा, परिवहन और औद्योगिक विकास से जुड़े प्रयासों में भी प्रधानमंत्री का निरंतर मार्गदर्शन मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को पूरा राष्ट्र ‘सेवा संकल्प अभियान-जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के रूप में मना रहा है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान और आत्मीयता को जनभागीदारी के माध्यम से अभिव्यक्त करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Semicon India में बोले PM Modi, BRICS Summit और मजबूत GDP Growth ने बढ़ाया देश का भरोसा
    Next Article
    US Sanctions Bill पर Congress का हमला, कहा- Modi Govt के तुष्टीकरण का कोई फायदा नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment