Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PNG पाइपलाइन लीकेज से घर के बाहर लगी आग:बिजली तार भी जले; लोग बोले- डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर टीम; गैस सप्लाई 6 किमी तक बंद

    2 hours ago

    2

    0

    कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास-1 में बुधवार सुबह पीएनजी गैस पाइपलाइन में लीकेज होने से एक घर के बाहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पास के घर के बाहर लगे बिजली के तारों को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बिजली लाइन काटनी पड़ी। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आवास विकास निवासी और ग्रामीण बैंक से रिटायर्ड रामचंद्र शर्मा ने बताया कि वह सुबह करीब पांच बजे टहलने निकले थे। करीब सात बजे लौटने पर उन्होंने घर के बाहर गैस लीकेज के कारण आग की लपटें उठती देखीं। उन्होंने तुरंत पीएनजी के टोल फ्री नंबर पर कॉल किया, लेकिन काफी देर तक कॉल रिसीव नहीं हुआ। पुलिस पहुंची, फायर टीम में देरी स्थिति बिगड़ने पर उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सिपाहियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची, तब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। जेसीबी से मिट्टी डालकर बुझाई आग आग की तीव्रता को देखते हुए मौके पर जेसीबी बुलाकर गीली मिट्टी डाली गई, जिससे आग पर काबू पाया गया। कुछ देर बाद पीएनजी कंपनी के कर्मचारी भी पहुंचे और एहतियातन करीब 6 किलोमीटर तक गैस सप्लाई बंद कर दी गई। इसके बाद स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में आई। जिलाधिकारी से की शिकायत रामचंद्र शर्मा ने घटना की जानकारी जिलाधिकारी जितेंद्र सिंह को भी फोन पर दी। इसके बाद फजलगंज फायर स्टेशन को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए गए। फायर विभाग ने बताई वजह फायर कर्मचारियों के अनुसार, एक गाड़ी रावतपुर स्थित स्वराज्य इंडिया पब्लिक स्कूल के पास खराब हो गई थी, जिसके कारण दूसरी गाड़ी को बुलाना पड़ा और पहुंचने में देरी हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस ने तुरंत पहुंचकर राहत कार्य शुरू कर दिया था, लेकिन फायर ब्रिगेड और पीएनजी कर्मचारियों के देर से पहुंचने के कारण स्थिति कुछ समय तक बेकाबू बनी रही। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM के ट्रांजिट विजिट पर लखनऊ में ट्रैफिक अलर्ट:एयरपोर्ट एरिया पूरी तरह कंट्रोल; हरदोई रोड पर भारी वाहनों पर रोक, कई रास्ते बंद
    Next Article
    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने विंध्याचल में किए दर्शन:बोले- पश्चिम बंगाल में भाजपा की बहुमत की सरकार बनेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment