Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Poland के Krakow में अंधाधुंध फायरिंग, 6 लोगों की मौत और 15 अन्य घायल

    7 hours ago

    1

    0

    क्राकोव, सात नवंबर (एपी) पोलैंड के क्राकोव शहर में शनिवार अपराह्न एक बंदूकधारी द्वारा बाजार चौक पर की गई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई और कम से कम 15 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। क्राकोव पुलिस ने बताया कि हमलावर पोलैंड का नागरिक है और उसने शहर के बीचों-बीच स्थित और पर्यटकों के बीच लोकप्रिय मुख्य चौक में गाड़ी चलाते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित कई लोग घायल हो गए।पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूर कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कर्मियों से हुई मुठभेड़ में एक गोली हमलावर को लगी और वह घायल हो गया। क्राकोव पुलिस की प्रवक्ता कतार्ज़िना सिस्लो ने एक समाचार चैनल को बताया कि हमलावर ने सेना जैसी वर्दी पहनी हुई थी और उसने हमले में सेना में इस्तेमाल होने वाली बंदूक का इस्तेमाल किया। पुलिस को उसकी कार से कई अन्य हथियार और गोला-बारूद भी मिले।सिस्लो ने बताया कि हमलावर अकेला था और अब जनता सुरक्षित है। घटनास्थल की आई तस्वीरों में दिख रहा है कि पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में एंबुलेंस मौजूद हैं और पोलिश चिकित्सा बचाव विमान सेवा और हेलीकॉप्टर चौक पर उतर रहे हैं। क्राकोव नगरपालिका परिवहन कंपनी ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे एक ट्राम चालक ने सूचना दी कि मुख्य चौराहे के पास से गुजरते समय, एक चलती हुई कार में सवार व्यक्ति ने उसकी ट्राम पर गोली चलाई।इस घटना में ट्राम चालक के केबिन की खिड़की टूट गई। हर साल लगभग 1.5 करोड़ पर्यटक क्राकोव आते हैं, जिनमें से ज़्यादातर लोग इस मुख्य चौक से होकर गुज़रते हैं। पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पुलिस हमले की जांच कर रही है।पोलैंड के राष्ट्रपति कैरोल नावरोकी ने कहा कि उनकी संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और उनके परिवारों के साथ हैं। क्राकोव पोलैंड का दूसरा सबसे बड़ा शहर है और राजधानी वारसॉ से लगभग 250 किलोमीटर दूर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US Central Command ने ओमान की खाड़ी में सेंट किट्स का पोत किया निष्क्रिय
    Next Article
    Nepal Flood: 26 अगस्त की आपदा के बाद 2,465 लापता लोगों की आधिकारिक सूची जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment