Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Prabhasakshi NewsRoom: इधर देश Modi का जन्मदिन मना रहा, उधर PM ने Chintan Shivir की तैयारी कर सारे Cabinet Ministers को...

    1 hour ago

    2

    0

    देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन मना रहा है, देशभर में उनके लंबे सार्वजनिक जीवन, सेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा को याद किया जा रहा है। लेकिन इन उत्सवों के बीच कर्मयोगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने अगले पड़ाव की तैयारी भी कर ली है। जन्मदिन के उल्लास के बीच ही उन्होंने केंद्र सरकार के कामकाज को और धार देने, मंत्रियों के प्रदर्शन की समीक्षा करने और आगामी प्राथमिकताओं की दिशा तय करने के लिए 23 और 24 सितंबर को दो दिवसीय चिंतन शिविर की रूपरेखा तैयार कर दी है। यानी जिस दिन देश प्रधानमंत्री के जन्मदिन का उत्सव मना रहा है, उसी समय कर्मयोगी मोदी भविष्य के भारत की नीतियों और शासन की अगली गति पर मंथन की तैयारी में जुटे हैं।हम आपको बता दें कि 23 और 24 सितंबर को नई दिल्ली स्थित सेवा तीर्थ में होने वाले इस चिंतन शिविर में केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सभी कैबिनेट मंत्री शामिल होंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने राज्य मंत्रियों के साथ बैठक कर विभिन्न मंत्रालयों के कामकाज, प्रगति और चुनौतियों पर प्रतिक्रिया ली थी। अब कैबिनेट मंत्रियों के साथ होने वाला मंथन सरकार के अगले चरण की दिशा तय करने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैसे विश्व के ताकतवर नेता बन गए? उनके गूढ़ राजनीतिक गुणों के बारे में जानिएप्रधानमंत्री ने मंत्रियों के छोटे-छोटे समूह गठित करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक समूह में आठ मंत्री होंगे और उन्हें आत्मसुधार, संवाद तथा शासन जैसे विषयों पर विचार-विमर्श कर अपनी प्रस्तुति तैयार करनी होगी। यानी संदेश साफ है कि सरकार केवल योजनाओं की घोषणा से संतुष्ट नहीं है, बल्कि यह देखना चाहती है कि योजनाओं का प्रभाव जमीन तक कितनी तेजी से और कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रहा है।यह वही शैली है जिसकी एक झलक वर्ष 2021 में हुए चिंतन शिविर में भी देखने को मिली थी। उस समय शासन और नीति-निर्माण से जुड़े विषयों पर मंत्रियों ने प्रस्तुतियां दी थीं। अब सरकार ने पिछले चिंतन शिविर में दिए गए निर्देशों पर मंत्रालयों से कार्रवाई रिपोर्ट भी मांगी है। मंत्रालयों को अपने कामकाज की प्रगति पर नजर रखने, गतिविधियों की ताजा जानकारी उपलब्ध कराने और कर्मचारियों से सुझाव लेने जैसे निर्देश दिए गए थे। इससे संकेत मिलता है कि इस बार का मंथन केवल विचार-विमर्श तक सीमित नहीं रहने वाला, बल्कि पिछले निर्णयों की जमीन पर हुई प्रगति को भी कसौटी पर परखा जाएगा।प्रधानमंत्री की कार्यशैली में प्रशासनिक जवाबदेही और परिणाम पर जोर पहले भी दिखाई देता रहा है। हाल ही में उन्होंने मंत्रालयों और विभागों की आधिकारिक वेबसाइटों को अधिक सुविधाजनक और जनोन्मुख बनाने पर भी जोर दिया था। यह बदलाव उस व्यापक सोच का हिस्सा माना जा सकता है जिसमें सरकार और नागरिक के बीच संवाद को अधिक सरल और प्रत्यक्ष बनाने की कोशिश की जा रही है।इसी राजनीतिक और प्रशासनिक पृष्ठभूमि में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिया गया संदेश भी महत्वपूर्ण हो जाता है। शाह ने मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा को राष्ट्रसेवा और त्याग से जोड़ा और कहा कि उन्होंने सत्ता को लक्ष्य नहीं, बल्कि गरीबों के कल्याण और राष्ट्रनिर्माण का माध्यम माना। उन्होंने आवास, आयुष्मान योजना, महिला सशक्तीकरण, युवा अवसर, बुनियादी ढांचे और सुरक्षा से जुड़े कदमों को मोदी सरकार की उपलब्धियों के रूप में रेखांकित किया।शाह ने अनुच्छेद 370, सर्जिकल और हवाई कार्रवाई तथा आतंकवाद के विरुद्ध सरकार की नीति का भी उल्लेख किया। उनके अनुसार, राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार ने निर्णायक कार्रवाई की है। साथ ही उन्होंने पूर्वोत्तर में शांति समझौतों और नक्सलवाद के विरुद्ध कार्रवाई को भी सरकार की उपलब्धियों में गिनाया।इस पूरे घटनाक्रम की राजनीतिक तस्वीर देखें तो प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू हुआ ‘सेवा संकल्प’ अभियान और उसके तुरंत बाद होने वाला मंत्रिपरिषद का चिंतन शिविर एक ही व्यापक राजनीतिक संदेश को सामने लाते हैं। यह है सेवा की राजनीति के साथ शासन की गति और परिणामों पर जोर। हम आपको यह भी बता दें कि भाजपा ने प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखते हुए महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत भी की है।बहरहाल, तीसरे कार्यकाल के मध्य में होने वाला यह चिंतन शिविर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मोदी सरकार अब अपने अगले चरण की प्राथमिकताओं को अधिक स्पष्ट रूप देने की तैयारी में है। जन्मदिन के अवसर पर उपलब्धियों का राजनीतिक संदेश और उसके साथ ही मंत्रियों से आत्ममंथन की अपेक्षा, दोनों को साथ रखकर देखें तो तस्वीर यही बनती है कि मोदी सरकार अपने कार्यकाल के अगले पड़ाव में केवल उपलब्धियों का बखान नहीं, बल्कि प्रशासनिक मशीनरी से और अधिक गति, बेहतर समन्वय और स्पष्ट परिणाम की अपेक्षा कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'चायवाले' पीएम के लिए कटिहार के चाय विक्रेता का अनूठा प्रेम! 76वें जन्मदिन पर बांटी 76 कप मुफ्त चाय, मांगी लंबी उम्र!
    Next Article
    Maharashtra में फसल नुकसान का सर्वे 5 अक्टूबर से, NDRF से पहले राज्य देगा मदद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment