Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PRD गार्ड के पति ने सुसाइड किया:एटा में पेड़ के सहारे फंदा लगाया, गांव के लोगों ने लाश देखकर बुलाई पुलिस

    6 hours ago

    1

    0

    एटा जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में एक पीआरडी महिला गार्ड के पति ने कथित तौर पर गृह क्लेश के चलते आत्महत्या कर ली। उनका शव अलीगंज रोड स्थित गल्ला मंडी के समीप एक पेड़ पर लटका मिला। सुबह आसपास के लोगों ने शव को पेड़ पर लटका देखा, जिसके बाद उन्होंने कोतवाली देहात थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फील्ड यूनिट की टीम को बुलाया। जांच एजेंसियों ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान गणेशपुरा उमराव निवासी अमर सिंह (42) पुत्र छुआरे लाल के रूप में हुई है। वह ट्रक चालक थे। उनकी पत्नी महिला हेल्पलाइन में पीआरडी गार्ड के पद पर कार्यरत हैं। अमर सिंह गुरुवार देर शाम अपने घर से निकले थे और शुक्रवार सुबह उनका शव मिला। मृतक एटा में किराए पर रहता था। कोतवाली देहात के थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महिला पीआरडी गार्ड के पति, जो एक ट्रक ड्राइवर थे, ने गृह क्लेश के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और घटना के हर पहलू से जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीएनजी प्लांट से लौट रहे ट्रक ने मासूम को रौंदा:कुशीनगर के दोपही में घर के बाहर खेल रहा था बच्चा, चालक गिरफ्तार
    Next Article
    शहीद स्मारक तोड़े जाने पर पूर्व मंत्री का धरना:कुशीनगर में सपा नेताओं का विरोध; NHAI बोला- ROW में था, जमीन मिले तो फिर बनाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment