Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शहीद स्मारक तोड़े जाने पर पूर्व मंत्री का धरना:कुशीनगर में सपा नेताओं का विरोध; NHAI बोला- ROW में था, जमीन मिले तो फिर बनाएंगे

    6 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के हाटा नगर में शहीद स्मारक तोड़े जाने के विरोध में शुक्रवार को प्रदर्शन और धरना दिया गया। यह स्मारक गोरखपुर चौराहे के पास स्थित था और राष्ट्रीय राजमार्ग-28 के चौड़ीकरण के दौरान एनएचएआई द्वारा ध्वस्त कर दिया गया। नेशनल हाईवे-28 के चौड़ीकरण के दौरान एनएचएआई ने सड़क किनारे बने शहीद स्मारक और पार्क को जेसीबी मशीन से तोड़ दिया था। इस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने इसे शहीदों का अपमान बताया, क्योंकि स्मारक को बिना विस्थापित किए ही तोड़ दिया गया। समाजवादी पार्टी सरकार में पूर्व मंत्री रहे राधेश्याम सिंह के नेतृत्व में यह धरना प्रदर्शन किया गया। राधेश्याम सिंह ने कहा कि यह स्मारक देश के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों की स्मृति में बनाया गया था। उन्होंने बताया कि विधायक रहते हुए उन्होंने अपनी निधि से यहां पार्क का निर्माण कराया था। पूर्व मंत्री ने एनएचएआई की कार्रवाई को अनुचित बताते हुए कहा कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के स्मारक और पार्क को तोड़ना जन भावनाओं को आहत करता है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन शहीद स्मारक को किसी सुरक्षित स्थान पर पुनः स्थापित कराए और इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने भी शहीदों के सम्मान को ध्यान में रखते हुए स्मारक को सुरक्षित स्थान पर स्थापित करने की मांग की। सूचना मिलने पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा और सीओ कसया कुंदन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत की, ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि शहीद स्मारक को सुरक्षित स्थान पर स्थापित कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। NHAI ने दी सफाई वहीं इस मामले में एनएचएआई के प्रतिनिधि चंद्रभूषण तिवारी ने बताया कि यह स्मारक एनएचएआई के राइट ऑफ वे (ROW) के अंदर बना हुआ था और लोगों की सुविधा के लिए यहां अंडरपास का निर्माण प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि संबंधित नगर पालिका के ईओ को पहले ही इसकी सूचना दे दी गई थी। तिवारी ने बताया कि स्मारक पर लगी लाइट और अन्य सामान पहले उतरवाए गए, उसके बाद ही संरचना को हटाया गया। उन्होंने कहा कि एनएचएआई का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं है। यदि प्रशासन द्वारा जमीन उपलब्ध कराई जाती है तो एनएचएआई नए स्थान पर वैसा ही स्मारक बनवाने के लिए तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PRD गार्ड के पति ने सुसाइड किया:एटा में पेड़ के सहारे फंदा लगाया, गांव के लोगों ने लाश देखकर बुलाई पुलिस
    Next Article
    उन्नाव के शिवरात्रि मेले का विवाद:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एसपी को ज्ञापन सौंपा, निष्पक्ष जांच की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment