Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Priyanka Chopra की हॉलीवुड में एक और बड़ी उड़ान! ऑस्कर विजेता Russell Crowe के साथ साइ-फाई थ्रिलर 'ब्लूफ्लाई' में आएंगी नज़र

    2 hours ago

    1

    0

    ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक और बड़ा कीर्तिमान जोड़ने जा रही हैं। 'बेवॉच', 'सिटाडेल' और 'द ब्लफ़' जैसी अंतर्राष्ट्रीय परियोजनाओं में अभिनय का लोहा मनवाने के बाद, प्रियंका अब आने वाली साइ-फाई एक्शन थ्रिलर फिल्म 'ब्लूफ्लाई' (Bluefly) में नजर आएंगी। इस फिल्म में वे एकेडमी अवॉर्ड (ऑस्कर) विजेता दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता रसेल क्रो (Russell Crowe) के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए इस खबर की पुष्टि की और कैप्शन में लिखा, "अगले प्रोजेक्ट की ओर..." (Onto the next...)'ब्लूफ्लाई' में रसेल क्रो के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी प्रियंका चोपड़ाअपने इंस्टाग्राम हैंडल पर उन्होंने फ़ैन्स के साथ यह अपडेट शेयर किया और लिखा, "अगले प्रोजेक्ट की ओर..." यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब प्रियंका एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म 'वाराणसी' में अपनी भूमिका को लेकर भी चर्चा में हैं।'डेडलाइन' की रिपोर्ट के अनुसार, 'ब्लूफ्लाई' की आधिकारिक कहानी कुछ इस तरह है: "कांगो के घने जंगलों में, एक शोक में डूबे UN ट्रांसलेटर को एक ब्लैक-ऑप्स मिशन पर भेजा जाता है। मिशन एक ऐसे क्रैश हुए विमान को वापस लाना है, जिसका अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए था। जैसे-जैसे स्पेशल ऑपरेशन्स टीम मिलिशिया के कब्ज़े वाले इलाके से नदी के रास्ते आगे बढ़ती है, मिशन मुश्किल होता जाता है। वे विमान के जितना करीब पहुँचते हैं, उतना ही साफ़ होता जाता है कि उन्हें इसे कभी वापस नहीं लाना था।"रसेल क्रो के बारे मेंजो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि रसेल क्रो एक मशहूर हॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर हैं। उन्हें 2000 की फ़िल्म 'ग्लेडिएटर' में अपनी भूमिका के लिए सबसे ज़्यादा जाना जाता है, जिसके लिए उन्होंने बेस्ट एक्टर का एकेडमी अवॉर्ड जीता था। इस फ़िल्म में उन्होंने मैक्सिमस डेसिमस मेरिडियस का किरदार निभाया था, जिसे आलोचकों और दर्शकों से काफ़ी तारीफ़ मिली थी।प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंटफ़िल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा पिछली बार प्राइम वीडियो की 'सिटाडेल 2' और 'हेड्स ऑफ़ स्टेट' में नज़र आई थीं। इसके बाद वह एसएस राजामौली की फ़िल्म 'वाराणसी' में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी। यह फ़िल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    The Odyssey India Box Office | क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' का जलवा कायम! तीसरे हफ्ते में बटोरे ₹29 करोड़, जल्द पार करेगी ₹200 करोड़ का आंकड़ा
    Next Article
    Pakistan सेना ने Khyber Pakhtunkhwa में 10 TTP आतंकवादियों को ढेर किया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment