Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Protest Case में Uday Chib को मिली Bail, Congress बोली- अंततः न्याय की जीत हुई, हमें भरोसा था

    3 hours from now

    1

    0

     भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के अध्यक्ष उदय भानु चिब के पिता ने शनिवार को अपने बेटे को जमानत दिए जाने के लिए न्यायपालिका को धन्यवाद दिया और कहा कि इससे न्यायिक व्यवस्था में उनका भरोसा और मजबूत हुआ है। दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को चिब को जमानत दे दी, जिन्हें ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में हुए विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। चार दिन की पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद चिब को रात करीब एक बजे ड्यूटी मजिस्ट्रेट वंशिका मेहता के सामने पेश किया गया। चिब की हिरासत सात दिन और बढ़ें दिल्ली पुलिस ने मजिस्ट्रेट से चिब की हिरासत सात दिन और बढ़ाने का अनुरोध किया, हालांकि, अदालत ने यह आग्रह ठुकरा दिया और उसे जमानत दे दी। चिब के पिता हरि सिंह ने न्यायपालिका को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘मैं न्यायपालिका का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं। अगर कहीं से न्याय मिल सकता है, तो वह न्यायपालिका ही है।’’ हरि सिंह भी कांग्रेस पार्टी के सदस्य हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने उनके बेटे के खिलाफ आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों से संबंधित धाराओं सहित कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘उनपर इतने सारे आरोप लगाए गए थे कि उनके लिए जमानत मिलना नामुमकिन था। हालांकि, जब अदालत ने मामले की जांच की और वास्तविकता को देखा, तो पाया कि मामले में कोई ठोस सबूत नहीं है।’’ उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने चिब के मोबाइल फोन की पूरी तरह से जांच की, लेकिन उन्हें कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। उन्होंने कहा, ‘‘इसके बावजूद, उन्होंने (पुलिस ने) रात एक बजे फिर से सात दिन की रिमांड मांगी, लेकिन न्यायाधीश ने न्याय किया। मैं आशावान और अत्यंत आभारी हूं। उदय को जमानत देने के लिए मैं अदालत का धन्यवाद करता हूं। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा कि कानून ने अपना काम किया है। मीर ने कहा, ‘‘हमेशा कहा जाता है कि कानून अपना काम करता है। वास्तव में, कानून ने अपना काम किया है। हम अदालत के फैसले का स्वागत करते हैं। अंततः न्याय की जीत हुई है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि चिब को अवैध रूप से गिरफ्तार किया गया और एक मामले में फंसाया गया। मीर ने कहा, ‘‘हमें न्यायपालिका और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Iran-Israel तनाव के बीच IndiGo का बड़ा फैसला, यात्रियों के लिए जारी की Travel Advisory
    Next Article
    Middle East में महासंग्राम! Tehran पर इजरायली हमले के बाद भारत ने जारी की एडवायजरी, नागरिकों को 'अत्यधिक सावधानी' बरतने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment