Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    PSIT में 20 हजार की सिक्योरिटी मनी पर बवाल:सड़क पर उतरे, अटेंडेंस 90% नहीं होने पर रकम जब्त; कॉलेज ने फैसला लिया वापस

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के भौंती स्थित प्राणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) में सोमवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मामला फीस के साथ 20 हजार रुपए अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी जमा कराने की मांग का था। जैसे ही छात्रों को इस अतिरिक्त राशि की जानकारी मिली, सैकड़ों छात्र कैंपस की सड़कों पर उतर आए और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि यह 20 हजार रुपए अटेंडेंस के नाम पर लिए जा रहे थे। उन्हें बताया गया था कि अगर 90 प्रतिशत उपस्थिति नहीं रही तो यह रकम जब्त कर ली जाएगी। इस फैसले से छात्रों में भारी नाराजगी फैल गई। देर रात तक छात्र कैंपस में प्रदर्शन करते रहे और फैसले को वापस लेने की मांग पर अड़े रहे। कैंपस में बढ़ा तनाव, पुलिस पहुंची हंगामे की सूचना मिलते ही सचेंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने छात्रों को शांत कराया और दोनों पक्षों से बातचीत शुरू की। कॉलेज बोला-रिफंडेबल अमाउंट, छात्र नहीं माने डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आब्दी ने बताया कि कॉलेज प्रशासन का कहना था कि यह रकम रिफंडेबल है, यानी 90 प्रतिशत अटेंडेंस पूरी होने पर वापस कर दी जाएगी। लेकिन छात्रों का कहना था कि इस तरह की शर्त लगाकर फीस लेना गलत है। पुलिस की मौजूदगी में छात्रों और कॉलेज प्रशासन के बीच बातचीत हुई, जिसके बाद फिलहाल यह फैसला वापस ले लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि सभी पक्षों से चर्चा के बाद ही आगे कोई निर्णय लिया जाएगा। पीएसआईटी के ग्रुप डायरेक्टर प्रो. मनमोहन शुक्ला ने कहा- अभी इस फैसले को स्थगित कर दिया गया है। आगे विचार-विमर्श के बाद ही कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षा मित्रों को बढ़ा मानदेय मिला:मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने चेक वितरित किए
    Next Article
    DC vs CSK Live Score Update: दिल्ली में चेन्नई सुपर किंग्स की चुनौती, 7 बजे होगा टॉस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment