Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में Akali Dal और BJP का छह साल बाद फिर गठबंधन, ढिल्लों ने बताया ऐतिहासिक

    8 hours ago

    1

    0

    भाजपा की पंजाब इकाई के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ मंगलवार को फिर से हुए गठबंधन को राज्य के भविष्य, उसकी शांति तथा समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। भाजपा और शिअद ने आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपने गठबंधन की मंगलवार को घोषणा की। इस तरह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो सबसे पुराने सहयोगी दल छह साल बाद फिर एक साथ आ गए हैं।केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में गठबंधन की घोषणा करते हुए साफ किया कि मुख्यमंत्री पद अकाली दल के खाते में जाएगा और वह गठबंधन में बड़े भाई की भूमिका निभाएगा। ढिल्लों ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की घोषणा पंजाब के भविष्य, शांति और समृद्धि के लिए ऐतिहासिक कदम है।’’ उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गठबंधन की घोषणा भी पंजाब के सांप्रदायिक सद्भाव को और मजबूत करने को दर्शाती है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी के बदलाव के झूठे वादे की वजह से पंजाब आज मादक पदार्थों, अपराध, जबरन वसूली और बेरोजगारी से जूझ रहा है।प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़, जो दोनों दलों के फिर से एक साथ आने के पक्ष में थे, ने इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा-शिअद गठबंधन कोई राजनीतिक गठजोड़ नहीं है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘यह हिंदू और सिख भाईचारे, पंजाब की सांप्रदायिक सद्भावना, पंजाब में शांति और सुकून की गारंटी है। पंजाब को नशामुक्त करने का अभियान और पंजाब की तरक्की को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने वाला गठबंधन है।यह सभी पंजाबियों का गठबंधन है।’’ इस बीच, बाद में एक बयान में ढिल्लों ने कहा कि भाजपा और शिअद के बीच का रिश्ता सांप्रदायिक सद्भाव, आपसी भरोसे और भाईचारे पर आधारित रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab में Akali Dal और BJP के नए गठबंधन पर Sanjay Singh का तंज, बताया 0+0=0
    Next Article
    BJP और Shiromani Akali Dal गठबंधन से पंजाब मजबूत होगा, Nayab Singh Saini ने बताया स्वाभाविक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment