Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot

    1 hour ago

    1

    0

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने शनिवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि राज्य की कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह चरमरा गई है’’ और भगवंत मान सरकार पर से लोगों का ‘‘विश्वास खत्म हो गया है।’’ पायलट पंजाब के पांच दिवसीय दौरे पर हैं, जहां वह हिंसा पीड़ितों के परिवारों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने की कोशिश कर रहे हैं। अपने दौरे के दूसरे दिन, पायलट ने जौहरी परमिंदर सिंह के परिवार से मुलाकात की। सिंह की जून 2023 में मोगा में हत्या कर दी गई थी।संवाददाताओं से बात करते हुए पायलट ने कानून-व्यवस्था को लेकर मान सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह राज्य का विषय है। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष परगट सिंह भी थे। पायलट ने कहा, ‘‘बरनाला, बटाला या मोगा में रोजाना खुलेआम गोलियां चलाई जाती हैं, वसूली की जाती है, और कई लोग डर से पुलिस को सूचना नहीं देते।आज जो हालात बन गए हैं, वे आने वाली पीढ़ी के लिए चिंताजनक हैं।’’ पायलट ने कहा कि साढ़े चार साल पहले सत्ता में आई ‘आप’ ने दिल्ली से आए अपने नेताओं को ‘‘बचाया, बढ़ावा दिया और संरक्षण दिया’’ तथा करदाताओं के पैसे को अपनी छवि ‘‘साफ-सुथरी’’ करने में खर्च किया। उन्होंने दावा किया, ‘‘लोग नशे से आजिज आ चुके हैं। मादक पदार्थों और वसूली से अर्जित पैसे का इस्तेमाल हथियार खरीदने के लिए किया जाता है।लोगों का ‘आप’ सरकार पर से विश्वास खत्म हो गया है।’’ पायलट ने मादक पदार्थों की सीमा पार से होने वाली तस्करी को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार की भी आलोचना करते हुए सवाल किया, ‘‘केंद्र ने पिछले 12 वर्षों में सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी को रोकने के लिए क्या किया है? गृह मंत्रालय क्या कर रहा है?’’ एक सवाल के जवाब में पायलट ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी जल्द ही पंजाब का दौरा करेंगे। बाद में पायलट और परगट सिंह ने लुधियाना जिले के गिद्दड़विंडी और जगराओं का भी दौरा किया।उन्होंने कबड्डी खिलाड़ी तेजपाल सिंह के परिवार से भी मुलाकात की, जिनकी 31 अक्टूबर, 2025 को हत्या कर दी गयी थी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस पार्टी न्याय की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने कहा कि न्याय सुनिश्चित कराने के लिए पार्टी हरसंभव प्रयास करेगी।उन्होंने कहा कि ऐसी दुखद परिस्थितियों में किसी प्रियजन को खोना किसी भी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। पीड़ितों को न्याय दिलाना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है। पायलट ने कहा कि हत्या की इन घटनाओं से लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है।तेजपाल सिंह से लेकर परविंदर सिंह झोटा तक के मामलों ने पंजाब सरकार की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत
    Next Article
    BJP ने तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर DMK मंत्रियों को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment