Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Punjab Municipal Body Elections | कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की 'अग्निपरीक्षा'

    6 hours ago

    1

    0

    पंजाब में स्थानीय शासन की दिशा तय करने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए मतगणना (Counting) शुक्रवार सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। राज्य के कुल 102 स्थानीय निकायों के भाग्य का फैसला आज होने जा रहा है। अगले वर्ष होने वाले पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राज्य में 26 मई को आठ नगर निगमों -मोहाली, बठिंडा, अबोहर, बरनाला, कपूरथला, मोगा, बटाला और पठानकोट के साथ 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 102 स्थानीय निकायों के लिए मतपत्र के माध्यम से मतदान हुआ था।इसे भी पढ़ें: Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत इस चुनाव में 63.94 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था। स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 7,554 उम्मीदवार मैदान में हैं। अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इन चुनावों को पंजाब में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इसे भी पढ़ें: 'Vaibhav Sooryavanshi भारतीय क्रिकेट के लिए भगवान का उपहार', IPL में 29 गेंद पर 97 रन देख गदगद हुए Sunil Gavaskar अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर दो सूक्ष्म पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं, जो संबंधित जिले के सामान्य पर्यवेक्षक की प्रत्यक्ष निगरानी में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मतगणना हॉल में केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इससे पहले विपक्षी दलों ने आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी सरकार ने चुनाव के दौरान सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया। इन निकाय चुनावों को सत्तारूढ़ पार्टी के लिए एक अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है, जो राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखने की उम्मीद कर रही है।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  
    Click here to Read more
    Prev Article
    Duronto Express के Toilet में धुल रहे थे बर्तन, Viral Video पर FSSAI ने IRCTC को भेजा नोटिस
    Next Article
    Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment