Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hamirpur Bridge Collapse | हमीरपुर में दर्दनाक हादसा! बेतवा नदी पर गिर गया निर्माणाधीन पुल का स्लैब, सोते हुए 6 मजदूरों की मलबे में दबकर मौत

    7 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदयविदारक खबर सामने आई है। शुक्रवार तड़के तेज आंधी-तूफान के दौरान बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस भीषण हादसे में पुल निर्माण कार्य में लगे 6 श्रमिकों की मलबे में दबने से मौत हो गई, जबकि 3 अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस के अनुसार, घटना तड़के करीब तीन बजे लालपुरा थाना क्षेत्र में हुई, जब परसनी और कुरारा कंदौर गांव के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिर गया।तड़के 3 बजे सो रहे मजदूरों पर काल बनकर गिरा स्लैब अधिकारियों ने बताया कि पुल निर्माण कार्य में लगे कई मजदूर स्लैब के ऊपरी हिस्से पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक स्लैब गिर गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान लोकेन्द्र (22), कुलदीप निषाद (19), सावंत यादव (28), सभाजीत (30), पुष्पेंद्र चौहान (34) और राजेश पाल (42) के रूप में हुई है। वहीं, अवधेश निषाद, कल्लू यादव और राजेश निषाद पिलर के नीचे फंसकर घायल हो गए। लालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने तीनों घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेज दिया है। SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासनिक कार्रवाई उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। सरोज ने बताया कि मलबा हटाकर यह देखा जा रहा है कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति दबा तो नहीं है। मुख्यमंत्री ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘जनपद हमीरपुर में बेतवा नदी पर एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन को एसडीआरएफ के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।मृतकों और घायलों की पहचानलालपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सरोज ने बताया कि मलबे से सभी हताहतों को निकाल लिया गया है। हादसे का शिकार हुए लोगों की सूची इस प्रकार है:मृतकों के नाम:लोकेंद्र (उम्र 22 वर्ष)कुलदीप निषाद (उम्र 19 वर्ष)सावंत यादव (उम्र 28 वर्ष)सभाजीत (उम्र 30 वर्ष)पुष्पेंद्र चौहान (उम्र 34 वर्ष)राजेश पाल (उम्र 42 वर्ष) Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi #WATCH | Hamirpur, Uttar Pradesh: An under-construction bridge collapsed due to a severe storm. Five workers killed, several others feared trapped. Rescue operations are underway. Latest visuals from the spot as senior officers reach the spot. pic.twitter.com/e5vu2dcUkB— ANI (@ANI) May 29, 2026 #WATCH | Hamirpur, Uttar Pradesh: Under-construction bridge collapses due to severe storm. Five workers killed, several others feared trapped. pic.twitter.com/Q9RgKxg6bj— ANI (@ANI) May 29, 2026
    Click here to Read more
    Prev Article
    Punjab Municipal Body Elections | कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना जारी, विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की 'अग्निपरीक्षा'
    Next Article
    कर्नाटक में बड़ा सत्ता परिवर्तन! सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर, 1 या 3 जून को सीएम पद की शपथ ले सकते हैं डी.के. शिवकुमार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment