Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉबर्ट्सगंज के कुर्था पंचायत भवन में चोरी:कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी सामान ले उड़े चोर

    12 hours ago

    1

    0

    रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के ग्राम कुर्था स्थित ग्राम पंचायत भवन में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने बीती रात पंचायत भवन से कंप्यूटर सहित अन्य आवश्यक सामान चुरा लिया। इस घटना से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पप्पू भारती, ललित भारती, विकास पटेल सहित कई ग्रामवासियों ने इस घटना पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पंचायत भवन, अंत्येष्टि स्थल और पशु अस्पताल तीनों एक ही परिसर में हैं, लेकिन यहां लगा सीसीटीवी कैमरा लगभग एक साल से खराब पड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार, इसे समय रहते ठीक कराया जाना चाहिए था। ग्रामीणों ने इस लापरवाही के लिए सीधे तौर पर ग्राम पंचायत अध्यक्ष और ग्राम विकास अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि यदि कैमरा चालू होता तो शायद यह घटना टाली जा सकती थी। ग्रामवासियों ने अधिकारियों से मामले की गहन जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जांच शुरू नहीं हुई, तो वे आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए विवश होंगे। वही इस संबंध में जब कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई भी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एचडीएफसी के एटीएम बूथ में लगी भीषण आग:लोगों ने पाया पाया काबू, फायर ब्रिगेड पहुंचने में हो गई देर
    Next Article
    मिर्जापुर में ध्वनि प्रदूषण पर पुलिस सख्त:लाउडस्पीकर उतरवाए गए, विभिन्न थाना क्षेत्रों में चला अभियान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment