Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एचडीएफसी के एटीएम बूथ में लगी भीषण आग:लोगों ने पाया पाया काबू, फायर ब्रिगेड पहुंचने में हो गई देर

    10 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में सर्कुलर रोड पर स्थित जेपी पैलेस के पास सोमवार देर रात करीब 8:30 बजे HDFC बैंक के एटीएम में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा एटीएम कक्ष और मशीन जलकर खाक हो गए। आग की लपटें और तेज धुआं उठता देख स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन टीम के पहुंचने में देरी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं प्रयास कर आग पर काबू पाया है। आग की चपेट में आने से HDFC बैंक का पूरा एटीएम जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। स्थानीय लोगों द्वारा आग बुझाने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचे हुए धुएं को शांत किया और आग को पूरी तरह बुझाया। घटना की जानकारी मिलते ही HDFC बैंक के उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की है। नगर कोतवाल बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने पुष्टि की कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और मामले की जांच जारी है। नुकसान के आकलन के संबंध में उन्होंने कहा कि 'कितने रुपये का नुकसान हुआ है, इसका आकलन भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारी और कर्मचारी ही कर पाएंगे। अभी इस संबंध में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी'।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कल्याणपुर के रेस्टोरेंट में युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर युवक की पिटाई, पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा
    Next Article
    रॉबर्ट्सगंज के कुर्था पंचायत भवन में चोरी:कंप्यूटर समेत अन्य जरूरी सामान ले उड़े चोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment