Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रॉबर्ट्सगंज में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर:फ्लाईओवर के नीचे से हटाए गए अवैध, पुलिस बल तैनात रहा

    1 hour ago

    1

    0

    रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में मंगलवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस बल की मौजूदगी में फ्लाईओवर के नीचे वर्षों से जमे तीन दर्जन से अधिक ठेले, गुमटी और अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। नगर पालिका प्रशासन ने जेसीबी मशीन की मदद से सड़क किनारे फैले अवैध कब्जों को साफ कराया। यह अभियान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सौंदर्यीकरण के उद्देश्य से चलाया गया था। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने बताया कि फ्लाईओवर के नीचे बढ़ते अवैध कब्जों के कारण शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। इससे लोगों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा था और शहर के सौंदर्यीकरण पर भी असर पड़ रहा था। चौधरी ने यह भी बताया कि अभियान से दो दिन पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं कब्जे हटाने की चेतावनी दी गई थी। निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो पुलिस की मौजूदगी में सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान कई अस्थायी ढांचे, ठेले और गुमटियां हटाई गईं, और सड़क किनारे फैले सामान को हटाकर मार्ग खाली कराया गया। हालांकि, इस अभियान के दौरान कुछ स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी गई। उनका कहना था कि शहर में संचालित अवैध ऑटो स्टैंड और बस स्टैंड भी जाम का एक बड़ा कारण हैं, लेकिन उन पर अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की कि शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए सभी प्रकार के अवैध अतिक्रमणों और अव्यवस्थित स्टैंडों पर समान रूप से कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने नगर पालिका की इस कार्रवाई का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर के नीचे से अतिक्रमण हटने से शहर को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी और यातायात व्यवस्था सुचारु होगी। अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना या अव्यवस्था को रोकने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार:गरवेयर हाई-टेक फिल्म्स की बिजनेस मीट में स्टार्टअप और फंडिंग के गुर सिखाए
    Next Article
    गंगा दशहरा पर काशी के दशाश्वमेध घाट पर महाआरती:11 वैदिक ब्राह्मण और 21 देवकन्याओं हुई शामिल, अस्सी घाट पर 56 प्रकार का लगा भोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment