Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में साइन बदलकर बैंक से रुपए हड़पने की साजिश:फर्जी डायरेक्टर्स ने लिखा बैंक को लेटर, हजरतगंज में हाई प्रोफाइल फ्रॉड

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में एक प्राइवेट कंपनी के बैंक खाते को लेकर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए अधिकृत हस्ताक्षर बदलकर खाते पर कब्जा करने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब कंपनी के निदेशक को केनरा बैंक, हजरतगंज शाखा से एक पत्र प्राप्त हुआ। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति द्वारा बैंक को पत्र भेजकर कंपनी के अधिकृत हस्ताक्षर बदलने तक खाते से लेनदेन पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही एक कथित रिजोल्यूशन भी संलग्न था, जिसने पूरे मामले को संदिग्ध बना दिया। फर्जी दस्तावेजों में नहीं थे असली निदेशकों के हस्ताक्षर जांच में सामने आया कि जिस रिजोल्यूशन के आधार पर हस्ताक्षर बदलने की बात कही गई, उसमें कंपनी के मौजूदा निदेशकों के हस्ताक्षर ही नहीं थे। इसके बावजूद दस्तावेजों के जरिए बैंक को गुमराह करने की कोशिश की गई। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने संगठित तरीके से योजना बनाकर कंपनी के असली निदेशकों को हटाने और बैंक खाते पर कब्जा करने की कोशिश की। इसके पीछे वित्तीय लाभ हासिल करने की मंशा बताई जा रही है। BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा हजरतगंज थाने में दर्ज FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं, जो धोखाधड़ी, कूटरचना और साजिश जैसे अपराधों से संबंधित हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस पूरे मामले को संगठित साजिश के रूप में भी देख रही है। बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की गहराई से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। FIR दर्ज होने वाले आरोपी और उनकी भूमिका
    Click here to Read more
    Prev Article
    'रोबोटिक सर्जरी से दर्द कम, रिकवरी तेज':SGPGI में रोबोकॉप्स का आगाज, सर्जरी की हुई लाइव स्ट्रीमिंग
    Next Article
    लखनऊ में रंगदारी न देने पर व्यापारी को पीटा:बंधक बनाया; खुद को अतीक का गुर्गा बताकर धमकाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment