Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोड एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत, खुर्रम चौराहे पर प्रदर्शन:पुलिस ने मृतक के साले को धमकाया, मुखबिर ने पीटा

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इंदिरानगर में गुरुवार रात करीब 8 बजे एक्सीडेंट में अधेड़ की मौत होने से नाराज परिजनों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन शुरू होते ही सड़क पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इसके बाद शव को उठाकर अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। शव को वहां हटवाते ही पुलिस पीड़ित को धमकाने लगी। इसके बाद अचानक से पुलिस के साथ खड़े युवक ने मृतक के साले को पीटने लगा। इस दौरान पुलिस ने रोकने का प्रयास नहीं किया। बताया जा रहा है कि वह युवक पुलिस का मुखबिर है। खाना खाकर टहलते समय हुआ हादसा हरदोई टेड़ियांवा बंजारनपुरवा निवासी महबूब (50) सिंदूर-हींग बेचते थे। करीब पांच दिन पहले इलाज के लिए हरदोई से लखनऊ आए थे। साले सलमान ने बताया कि इलाज के बाद आकर परिवार के साथ में खुर्रमनगर चौराहे पर ही रुकते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकलने थे। सड़क पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इसके वहां मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और घायल को इलाज के लिए लोहिया अस्पताल भेज दिया। बुधवार को देर रात महबूब की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस पर पैसे लेकर चालक को छोड़ने का आरोप जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो नाराज परिजनों ने शव खुर्रमनगर चौराहे पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि पुलिस ने बाइक सवार को पैसे लेकर छोड़ दिया। इसके साथ ही महबूब परिवार के अकेले कमाने वाले थे परिवार में मां, दो बेटियां और विकलांग भाई है। जिनकी आर्थिक सहायता होनी चाहिए। पीड़ित बोला- पुलिस ने अपने मुखबिर से पिटवाया प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। जिसने समझा बुझाकर कार्रवाई का अश्वासन देकर शव अंतिम संस्कार के लिए भेज दिया। इसके बाद वहां मौजूद पुलिस उसके साले सलमान से बातचीत करने लगी। तभी एक युवक हाफ पैंट और टी-शर्ट पहकर पुलिस के बीच में खड़े होकर बात करने लगा। उसने कई बार पुलिस के सामने सलमान को गाली दी, लेकिन पुलिस ने विरोध नहीं किया। इसके बाद अचानक से उस युवक ने सलमान पर हमला कर दिया। पुलिस के सामने ही उसने सलमान को कई थप्पड़ जड़ दिए। घटना के वीडियो बनता देख युवक भाग निकला। स्थानीय लोगों ने बताया कि वो युवक पुलिस का मुखबिर है, उनको हर सूचना देकर इलाके में दबंगई करता है। मामले में इंस्पेक्टर इंदिरानगर अजय नारायण सिंह का कहना है कि वो उसे नहीं जानते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर जू में एक महीने में दो बार मरीं मछलियां:HBTU पानी की जांच करेगा; टॉक्सीमार दवा, O2 मैक्स से बढ़ाया जा रहा ऑक्सीजन स्तर
    Next Article
    देवरिया में हमले में घायल युवक की मौत:ढाबे के पास लाठी-डंडे और धारदार हथियार से किया था हमला, 9 पर केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment