Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोडवेज बस की टक्कर से बेटे की मौत, पिता घायल:अतरौली में सब्जी लेने जा रहे थे दोनों, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

    4 hours ago

    2

    0

    अलीगढ़ के अतरौली कोतवाली क्षेत्र के अवंतिबाई चौराहे पर तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से 13 वर्षीय बालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने घटनास्थल पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। जानकारी के अनुसार गांव पेडरा निवासी इंद्रपाल (40) अपने बेटे सुमित (13) के साथ टिर्री से सब्जी मंडी जा रहे थे। जैसे ही वे अवंतिबाई चौराहे पर पहुंचे, अलीगढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करते हुए उनकी टिर्री को टक्कर मार दी। बस के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित उछलकर बस के नीचे आ गया और बस का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिता इंद्रपाल भी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर चौराहे पर जाम लगा दिया। कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा। सूचना के दौरान पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल इंद्रपाल को पहले सीएचसी भेजा गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। इंद्रपाल गांव-गांव घूमकर सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मृतक सुमित अपने तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बस चालक हिरासत में, कार्रवाई जारी कोतवाली प्रभारी अंकित सिंह ने बताया कि रोडवेज बस और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंदिर से लौट रही युवती की सड़क हादसे मौत:गोंडा में कार ने बाइक को मारी टक्कर, लखनऊ ले जाते समय दम तोड़ा
    Next Article
    Ranveer Singh Spotted: दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस करने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, खुशी से खिल उठा एक्टर का चेहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment