Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले-मोदी पर एपस्टीन-अडाणी के केस का दबाव:PM ने अमेरिका से देश बेचने की डील की, भोपाल में कांग्रेस की किसान महाचौपाल

    20 hours ago

    1

    0

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका से देश बेचने की डील की। उन पर एपस्टीन और अडाणी के केस का दबाव है। इस वजह से उन्होंने हिंदुस्तान और किसानों का डेटा अमेरिका को बेच दिया। राहुल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बोल रहे थे। कांग्रेस ने भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील के विरोध में किसान चौपाल बुलाई थी। इस दौरान राहुल ने कहा, हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को बोलने नहीं दिया गया। मैं चीनी घुसपैठ के मुद्दे पर बात रखना चाहता था। राहुल ने कहा- मैंने लोकसभा में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की बात रखी थी, उन्होंने अपनी किताब में लिखा है कि जब चीनी घुसपैठ हुई थी तो उन्हें हिंदुस्तान की सरकार ने अकेला छोड़ दिया। राहुल गांधी के भाषण की 5 बड़ी बातें खड़गे बोले- मोदी ने किसानों के साथ छल किया कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी, सरेंडर मोदी हैं। उन्होंने देश को बेच दिया। किसानों के साथ छल किया। मोदीजी रोज उठकर चाय पर बात करते थे, तो क्या देश को बेचने की बात करते थे। मोदीजी कांग्रेस शासन में पैदा हुए, उन्हें अपना नाम बदल लेना चाहिए। खड़गे के भाषण की 3 बड़ी बातें प्रधानमंत्री को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए- अगर नाम बदलना ही राजनीति है तो प्रधानमंत्री को अपना नाम भी बदल लेना चाहिए, क्योंकि उनका जन्म कांग्रेस शासनकाल में हुआ था। उन्होंने मनरेगा समेत कई योजनाओं के नाम बदलने पर सवाल उठाए। मोदी ट्रम्प के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं रखते- प्रधानमंत्री अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने मजबूती से अपनी बात नहीं रख पाते और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दबाव में फैसले लेते हैं। सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही- पहले भारत को व्यापार में लाभ होता था, लेकिन अब नीतियां ऐसी हैं कि देश को नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार अमेरिकी दबाव में फैसले ले रही है, जिससे किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। किसान महाचौपाल की 5 तस्वीरें कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की सभा स्थल पर जाने को लेकर कांग्रेस नेताओं-कार्यकर्ताओं की पुलिस से बहस हो रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई। एसीपी ट्रैफिक अजय वाजपेयी ने बताया कि कार्यक्रम में आने वालों को प्लेटिनम प्लाजा और वीआईपी रोड डिपो की ओर से एंट्री दी गई। वहीं जवाहर चौक, माता मंदिर और न्यू मार्केट की तरफ से ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। इसके बावजूद कई मार्गों पर कांग्रेसी डटे रहे। भोपाल में कांग्रेस के 'किसान महाचौपाल' की पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    277 हस्तियों ने AI-समिट में शर्टलेस प्रदर्शन की निंदा की:इनमें पूर्व हाईकोर्ट जज, पूर्व राजदूत, सेना-पुलिस के रिटायर्ड अफसर शामिल, बोले- ये सोची-समझी साजिश
    Next Article
    राजस्थान- युद्ध अभ्यास में शामिल नहीं हुआ तेजस:सुखोई ने दुश्मनों का सप्लाई डिपो उड़ाया, सी-130 विमान पहली बार रात में रनवे पर उतरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment