Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार:छात्रों की 3 मांगें- प्रधान को हटाएं, स्टूडेंट्स से हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लें

    3 hours ago

    1

    0

    देश भर में NEET सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक के मामलों को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन के बीच PM नरेंद्र मोदी ने ऐलान किया किस पेपर लीक मामलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। इस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसे 'शिक्षा तंत्र की तबाही' छिपाने की कोशिश करार दिया। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर पोस्ट में आरोप लगाया कि देश के शिक्षा तंत्र को बर्बाद करने और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री खुद जिम्मेदार हैं। X पर राहुल का पोस्ट राहुल ने कहा था- पेपर लीक से 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स प्रभावित राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली के इंदिरा भवन में छात्रों के खिलाफ लाठीचार्ज पर करीब 40 मिनट प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने प्रेजेंटेशन में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च में शामिल छात्रों के वीडियो चलाए। राहुल कहा कि नीट पेपर लीक से देश के 7.5 करोड़ स्टूडेंट्स और उनके परिवार प्रभावित हुए। नीट मामले में किसी भी को सजा नहीं हुई। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में 4 प्रेजेंटेशन… 1. 20 जुलाई को हुए प्रदर्शन की क्लिप दिखाई… राहुल ने वीडियो में क्या दिखाया… महिलाओं के साथ बर्बरता: महिलाओं के साथ पुलिस बदसलूकी करते दिख रही है। DCP संदीप लांबा पर लड़की को थप्पड़ मारने के आरोप लग रहे हैं। पैलेट गन का इस्तेमाल: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन का इस्तेमाल किया गया। एक छात्र के शरीर पर बंदूक के छर्रे दिखाई दिए। हालांकि, पुलिस ने पैलेट गन के इस्तेमाल के दावे को खारिज किया है। घायल छात्रों की चीख-पुखार: छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस अचानक उन पर लाठीचार्ज कर देती है। वीडियो में दिखाया गया कि किसी छात्रों के सिर से खून बह रहा तो किसी छात्र को पुलिस घसीट रही है। 2. पेपर लीक में अभी तक कोई सजा नहीं राहुल की दूसरी स्लाइड पेपर लीक के आंकड़ों से जुड़ी थी। राहुल ने कहा- अब तक 152 से ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। जिससे 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित हुए लेकिन पेपर लीक करने वालों को कोई सजा नहीं मिली। 3. NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा राहुल ने कहा- 10 साल में 152 पेपर देश में लीक हुए हैं। इनमें किसी भी मामले में किसी को भी सजा नहीं मिली। 1.4 लाख करोड़ भारत सरकार का एजुकेशन बजट है। 1.32 लाख करोड़ भारतीय परिवार नीट एग्जाम पर खर्च करते हैं। NEET का खर्च देश के शिक्षा बजट से ज्यादा है। 4. राहुल की 3 डिमांड, पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगे राहुल ने प्रेजेंटेशन के दौरान चौथी स्लाइड दिखाई। जिसमें उन्होंने तीन डिमांड रखीं। पहली- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। दूसरी- छात्रों को पीटने वालों पर कार्रवाई हो। तीसरा- पीएम मोदी छात्रों से माफी मांगें। राहुल को पुलिस धरने से उठाकर ले गई थी, 5 तस्वीरें… कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। तब पुलिस उन्हें उठाकर ले गई थी --------------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… राहुल को धरने से पुलिस उठाकर ले गई:PM आवास पर प्रदर्शन के बाद एक्शन; सीक्रेट था प्लान, खड़गे के बर्थडे के बहाने नेताओं को बुलाया कांग्रेस ने मंगलवार को दोपहर 3:30 बजे पीएम मोदी के आधिकारिक आवास 7, लोक कल्याण मार्ग के पास धरना दिया। इसमें राहुल, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव समेत कई नेता शामिल हुए। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुलिसकर्मी की छात्रों को धमकी, ड्रग्स केस में फंसा देंगे:वीडियो वायरल, मुंबई पुलिस ने आरोपी को काम से हटाया, जांच शुरू
    Next Article
    संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, VIDEO:प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लोकसभा कल तक स्थगित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment