Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संसद के बाहर NDA-इंडिया ब्लॉक आमने-सामने, VIDEO:प्रियंका नारे लगाते NDA सांसदों के पास पहुंचीं, सुरक्षाकर्मियों ने रोका; लोकसभा कल तक स्थगित

    11 hours ago

    1

    0

    संसद के मानसून सत्र के चौथे दिन गुरुवार को संसद भवन के बाहर NDA और विपक्ष आमने-सामने आ गए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव समेत विपक्षी सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। विपक्ष के सामने NDA के सांसद भी विरोध प्रदर्शन में उतर गए। इस दौरान दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। NDA सांसद पीएम आवास के बाहर 21 जुलाई को राहुल के धरने का विरोध कर रहे हैं। वहीं इंडिया ब्लॉक नीट पेपर लीक को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रियंका गांधी NDA सांसदों के बिल्कुल करीब चली गईं। सुरक्षाकर्मियों ने बीच में आकर उन्हें रोका। संसद के भीतर भी हंगामा जारी रहा। इसके कारण लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। 2 बजे लोकसभा में कार्यवाही शुरू हुई तो भारी हंगामा शुरू हो गया। इस पर सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के चलते 3 बजे तक स्थगित कर दी गई। संसद में प्रदर्शन की 5 तस्वीरें… संसद की कार्रवाई से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल बोले- पीएम एजुकेशन सिस्टम की बर्बादी के जिम्मेदार:छात्रों की 3 मांगें- प्रधान को हटाएं, स्टूडेंट्स से हिंसा करने वालों के खिलाफ एक्शन लें
    Next Article
    गुरुग्राम-मेदांता में 600 जवानों की सिक्योरिटी में सोनम वांगचुक:बोले-भरोसा मिले तो आज ही अनशन खत्म, नड्‌डा ने कहा-आपकी चिट्‌ठी मिली, चर्चा कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment