Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी बोले- कैप्टन मेरे फेवरेट BJP लीडर:मुस्कुराते हुए अमरिंदर अंकल कहा; पूर्व CM बोले- कांग्रेस में नहीं जाऊंगा

    12 hours ago

    1

    0

    पंजाब में 2027 के चुनाव से पहले कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच राहुल गांधी ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को फेवरेट लीडर बताकर उनकी तारीफ की। गुरुवार को दिल्ली में जेन-जी के साथ राहुल गांधी ने इंट्रैक्शन किया। इसी दौरान एक युवा ने राहुल से पूछ लिया कि बीजेपी में आपका फेवरेट लीडर कौन है, तो राहुल गांधी ने कहा- कैप्टन अमरिंदर सिंह, डेफिनेटली। मैं उनके साथ आसानी से घुल-मिल जाता हूं। वह कूल हैं और मिलिट्री हिस्ट्री के एक्सपर्ट हैं, इसलिए मैं उन्हें पसंद करता हूं। हैलो अंकल अमरिंदर…. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो पोस्ट किया है। जिसके बाद से लोग कैप्टन की कांग्रेस में वापसी की अटकलें लगाने लगे हैं। इस बीच कैप्टन ने इस पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पॉलिटिक्स और पर्सनल लाइफ अलग-अलग होती हैं। कांग्रेस के बारे में अब कोई कमेंट नहीं करूंगा। कैप्टन ने कहा कि मेरी पार्टी बीजेपी है। कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। इसी बीच चन्नी गुट के MLA राणा गुरजीत ने कहा कि अगर कैप्टन कांग्रेस में आते हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के गांधी फैमिली के साथ हैं। वहीं परगट सिंह ने भी कहा है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह दो बार पंजाब के मुख्यमंत्री रहे हैं। उनके पास एक्सपीरिएंस है। राहुल गांधी की तारीफ पर कैप्टन की 3 अहम बातें… सिंगर जस्बीर जस्सी बोले- राहुल जी, आप काफी लेट हो गए राहुल गांधी के कैप्टन की तारीफ करने के बाद सिंगर जस्बीर जस्सी का रिएक्शन आया। उन्होंने कहा- राहुल जी, कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करने में आप काफी लेट हो गए। आपको मैं हमेशा बोलता था, यहां तक कि जब आपने उन्हें CM की कुर्सी से बेइज्जत करके उतारा था, हरीश रावत जी से पूछिए मैंने बोला था कि उनकी एग्जिट सम्मानजनक तरीके से कराओ जेडब्ल्यू मैरिएट चंडीगढ़ में। बहुत देर हो गई । राहुल गांधी के इस वीडियो के क्या मायने, जानिए... कैप्टन पहले कह चुके- कांग्रेस को मिस करता हूं कैप्टन ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि आज भी उनके कांग्रेस हाईकमान से अच्छे रिश्ते हैं। कांग्रेस एक फैमिली की तरह है। मैं जब भी फोन करता था, वह मिल लेते थे। मगर, भाजपा में ये सिस्टम नहीं है। दोनों में कई अंतर हैं। कैप्टन ने आगे कहा था- जब से मैं BJP में आया हूं, मुझे नहीं लगता एक-दो बार से ज्यादा बार हाईकमान से मिल पाया हूं। BJP में नियम बहुत हैं। वो कुछ नहीं बताते। किसी से कुछ नहीं पूछते। अभी 2027 में पंजाब का इलेक्शन होना है। मगर मुझसे एक बार भी नहीं पूछा गया कि कैप्टन साहब किस को कहां से चुनाव लड़वाया जा सकता। मैं BJP में हूं लेकिन कांग्रेस को मिस करता हूं। कैप्टन के जाने से कांग्रेस को क्या नुकसान हुआ, 5 पॉइंट में जानिए… पंजाब की सियासत में कैप्टन की भूमिका कितनी अहम… आखिर में देखिए राहुल गांधी का VIDEO… *********** ये खबर भी पढ़ें: पंजाब सांसद ने कहा था- 'कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए': कांग्रेस चीफ राजा वड़िंग के 6 घंटे के 13 भाषण, CM मान-AAP सरकार पर 16 मिनट बोले पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान के बीच गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा ने 11 जुलाई को कहा था- हमें ठोककर बोलने वाला लीडर चाहिए, हमें कंप्रोमाइज्ड लीडर नहीं चाहिए। उस वक्त पूर्व CM चरणजीत चन्नी भी उनके साथ खड़े थे। रंधावा ने किसी का नाम नहीं लिया था। हालांकि, उनके बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में इसकी चर्चा रही कि उनका इशारा कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की ओर है। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    दीपक प्रकाश MLC बने, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा लिखित जवाब:क्या कुशवाहा के बेटे की अब भी जाएगी कुर्सी, कोर्ट क्या-क्या कर सकता है, जानिए
    Next Article
    हिमाचल के विश्वेश नेगी ईरान में भारत के नए एंबेसडर:तेहरान, रोम और लंदन में निभा चुके हैं कई जिम्मेदारियां; 2002 बैच के IFS अधिकारी हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment