Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए:पहली बार कांशीराम दिवस मना रही कांग्रेस; कुछ देर में 4 हजार लोगों से बात करेंगे

    6 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी लखनऊ पहुंच गए हैं। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर कांग्रेस के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कुछ देर में राहुल इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (गोमतीनगर) में पहुंच रहे हैं। वह यहां पर 4 हजार लोगों से सीधे बात करने वाले हैं। ऐसा पहली बार है कि राहुल गांधी कांशीराम को लेकर कोई बड़ा इवेंट लखनऊ में करने आए हैं। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी, एससी-एसटी और OBC प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में जुट चुके हैं। लेकिन, यहां आम लोग बुलाए नहीं गए हैं। दलित वोटर की सियासत में कांग्रेस का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। राहुल गांधी के मेगा इवेंट की कवरेज पढ़िए... पहले 3 तस्वीरें राहुल गांधी फ्लाइट से लखनऊ करीब 3.30 बजे पहुंचे। एयरपोर्ट पर कांग्रेस के एससी-एसटी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जयहिंद, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत सभी बड़े लीडर मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। राहुल सबको हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आए। इस दौरान कई पदाधिकारी उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी दिखे। 11 मार्च को टल गया था रायबरेली दौरा 15 मार्च को कांशीराम की जयंती से पहले यह कार्यक्रम अहम है, क्योंकि कांशीराम बहुजन राजनीति और दलित चेतना के बड़े प्रतीक हैं। 11 मार्च को रायबरेली दौरा टलने के बावजूद लखनऊ कार्यक्रम को प्राथमिकता देना बताता है कि कांग्रेस मिशन-2027 के तहत यूपी पर खास ध्यान दे रही है। कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां कांग्रेस के सामने कई चुनौतियां हैं। दलित राजनीति में बसपा का प्रभाव अब भी बरकरार है, खासकर जाटव समुदाय में उसका भावनात्‍म जुड़ाव मजबूत है। दूसरी ओर, भाजपा ने भी पिछले 10 बरसों में दलित वर्गों के बीच संगठन मजबूत किया है और सरकारी योजनाओं के जरिये समर्थन बढ़ाया है, इसलिए कांग्रेस के लिए इस वोट बैंक में बड़ी जगह बनाना आसान नहीं है। दूसरी तरफ, सपा भी कांशीराम जयंती को PDA दिवस के रूप में मनाने का ऐलान कर चुकी है। यूपी के 75 जिलों में पार्टी के जिला मुख्यालयों पर 15 मार्च को कार्यक्रम होंगे। …. ये पढ़ें. राहुल पहली बार लखनऊ में मनाएंगे कांशीराम जयंती: सपा भी सभी 75 जिलों में कार्यक्रम करेगी; मायावती के कोर वोटर पर नजर राहुल गांधी आज लखनऊ आ रहे हैं। वह 4 हजार लोगों से सीधे बात करेंगे। मौका है कांशीराम जयंती से 2 दिन पहले कांग्रेस के मेगा इवेंट का। ऐसा पहली बार होगा कि राहुल गांधी कांशीराम को लेकर कोई बड़ा इवेंट लखनऊ में करने जा रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश कमेटी, एससी-एसटी और OBC प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गोमतीनगर के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में जुटेंगे। लेकिन, यहां आम लोग बुलाए नहीं गए हैं। दलित वोटर की सियासत में कांग्रेस का यह बड़ा कदम माना जा रहा है। पढ़िए पूरी खबर...
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंडीगढ़ में थार ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; भाई बोला- पुलिस ने कार्रवाई के बजाय बदतमीजी की
    Next Article
    'ये सड़क मुस्लिमों के लिए नहीं', लिखने वाली युवतियां अरेस्ट:सहारनपुर में बोलीं- सनातन के लिए 10 बार जेल जाने को तैयार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment