Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में थार ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; भाई बोला- पुलिस ने कार्रवाई के बजाय बदतमीजी की

    8 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे एक युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-16 अस्पताल पहुंचाया गया। मृतक की पहचान हरभजन सिंह के नाम से हुई है। मृतक के भाई कुशलेश सिंह ने बताया कि हरभजन सिंह स्विगी में पार्ट-टाइम काम करता था और साथ ही एसी रिपेयर का काम भी करता था। वह मोहाली जिले के नया गांव में किराए पर रहता था और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली का रहने वाला था। उन्होंने कहा कि थार में शराब की बोलतें थी। पुलिस ने रात में कोई कार्रवाई नहीं की और हमारे साथ बदतमीजी की। डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जिन पुलिसकर्मियों ने बदतमीजी की है, उनसे पूछताछ करेंगे। मृतक के भाई ने ये बातें बताईं… मामले की जांच कर रही पुलिस डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि जिन पुलिसकर्मियों द्वारा मृतक के परिजनों के साथ बदतमीजी की गई है। उनसे पूछताछ की जाएगी। लोग शिकायत लेकर पुलिस के पास आते हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करना ही पुलिस की जिम्मेदारी है, ना कि उनसे बदतमीजी करना। मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। हादसा करने वाला चाहे कोई भी हो, सख्त कार्रवाई करेंगे। फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार थार गाड़ी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान राजवीर सिंह के रूप में हुई है, जो शाहपुर की ओर से आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह चंडीगढ़ में बीए फाइनल ईयर का छात्र है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर फेज-2 का लोकार्पण:राजनाथ सिंह-योगी ने जनता को सौंपा, तीसरे-चौथे चरण का शिलान्यास
    Next Article
    राहुल गांधी लखनऊ पहुंचे, पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए:पहली बार कांशीराम दिवस मना रही कांग्रेस; कुछ देर में 4 हजार लोगों से बात करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment