Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी ने पंजाब प्रभारी को दिल्ली तलब किया:बघेल के दावे का तोड़ निकालने में जुटे चन्नी, जालंधर में यूथ कांग्रेस की मीटिंग बुलाई

    1 day ago

    1

    0

    पंजाब में अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग कांग्रेस के प्रधान पद से इस्तीफा दे सकते हैं। दिल्ली में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच हुई मीटिंग के बीच से सोर्सेज से ये खबर सामने आ रही है। इसी के साथ सूचना यह भी है कि पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल को भी राहुल गांधी ने तलब किया है। बघेल छत्तीसगढ़ से दिल्ली निकल चुके हैं, और इनकी बुधवार को राहुल गांधी के साथ मीटिंग हो सकती है। दरअसल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल की रिपोर्ट में ये साफ नजर आया है कि पूर्व CM व सांसद चरणजीत चन्नी और सांसद सुखजिंदर रंधावा किसी भी कीमत में राजा वड़िंग की अगुआई में चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं। रंधावा तो उन्हें इशारों में कंप्रोमाइज्ड लीडर तक बता चुके हैं। कांग्रेस हाईकमान के पास ये भी रिपोर्ट पहुंची कि एक तरफ 23 जिलों के प्रधान राजा वड़िंग के हक में हैं तो दूसरी तरफ 117 में से 90 से ज्यादा चुनाव हारे या जीते नेता चन्नी के पक्ष में हैं। प्रभारी बघेल पहले ही कह चुके हैं कि हाईकमान का फैसला नहीं बदलेगा, राजा वड़िंग प्रधान बने रहेंगे, लेकिन कांग्रेस ये भी जानती है कि चन्नी ग्रुप को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। माना जा रहा है कि हाईकमान के इशारे पर या राजा वड़िंग पार्टी के लिए खुद भी ये पद छोड़ सकते हैं। हालांकि, इतना तय है कि कांग्रेस हाईकमान चरणजीत चन्नी या सुखजिंदर रंधावा में से किसी को भी प्रधान पद की कुर्सी नहीं सौंपेगा। वहीं राजा वड़िंग के करीबियों का कहना है कि अभी प्रधान की तरफ से ऐसा कुछ नहीं सोचा जा रहा है। कांग्रेस की तरफ से इसकी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच चरणजीत चन्नी ने बुधवार को जालंधर में यूथ कांग्रेस की मीटिंग बुला ली है। सूत्र बताते हैं कि इसमें सभी जिलों के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को बुलाया गया है। यह फैसला तब लिया गया है, जब प्रभारी भूपेश बघेल ने दावा किया था कि प्रधान राजा वड़िंग को 23 जिला प्रधानों का समर्थन है। चन्नी इसी का तोड़ निकालने में जुटे हैं। राजा वड़िंग को न हटाने की 2 वजहें… चन्नी को नाराज न करने की 2 वजहें अंतिम फैसला राहुल गांधी का राहुल गांधी पर अब सारी बात टिकी हुई है। वह राजा वड़िंग को कुर्सी से हटाएंगे या फिर चन्नी से पीछा छुड़ाएंगे। इससे पहले केरल में ज्यादातर विधायक केसी वेणुगोपाल को मुख्यमंत्री देखना चाहते थे लेकिन जनता की भावना वीडी सतीशन के साथ थी। तब राहुल गांधी ने ही वेणुगोपाल को समझाकर सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया। माना जा रहा है कि राहुल गांधी जल्द ही बागी नेताओं से वन टु वन मीटिंग कर सकते हैं। इसके बाद ही वड़िंग के इस्तीफे या फिर दूसरी कार्रवाई पर कोई फैसला हो सकता है। चन्नी खेमा हाईकमान से मीटिंग की जिद पर अड़ा पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने चन्नी गुट के साथ पंजाब दौरे के आखिर में मीटिंग की। मीटिंग में चन्नी गुट के नेताओं ने स्पष्ट कर दिया था कि उन्हें राजा वडिंग का नेतृत्व पसंद नहीं है। सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यहां तक कह दिया कि कंप्रोाइज्ड नेता पार्टी को नहीं चाहिए। प्रताप बाजवा ने कहा कि हाईकमान को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। भूपेश बघेल के साथ हुई बैठक में कोई फैसला नहीं हुआ और बघेल पंजाब कांग्रेस को गुटबाजी के हाल में छोड़कर दिल्ली चले गए। चन्नी खेमा अब इस मामले को लेकर पार्टी सुप्रीमो राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल चन्नी गुट के सभी नेता चुप है और उन्होंने पूरा फोकस राहुल गांधी के साथ होने वाली मीटिंग पर कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक चन्नी गुट के शीर्ष नेताओं ने स्पष्ट कर दिया कि राहुल गांधी की मीटिंग तो मीडिया से इस मुद्दे पर बात न की जाए। ****************** ये खबरें भी पढ़ें… कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका:बोले- पंजाब में एक ही चेहरा होगा, राहुल गांधी का कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब से लौटते ही बागी गुट को दोटूक जवाब दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी को CM चेहरा बनाने की मांग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। बघेल ने सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट लिख दिया कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का एक ही चेहरा राहुल गांधी का है। कांग्रस के बागी गुट के लिए यह बड़ा झटका है। इससे पहले बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग को बदलने की मांग को सिरे से खारिज कर चुके हैं।(पढ़ें पूरी खबर) पंजाब कांग्रेस में संकट, चन्नी ने की इस्तीफे की पेशकश: बोले- पूर्व CM के तौर पर प्रचार कर लूंगा पंजाब कांग्रेस में टूट का खतरा थमा नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन कमेटी के चेयरमैन बनाए चरणजीत चन्नी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश कर दी है। चन्नी ने कहा कि वह पूर्व मुख्यमंत्री के तौर पर ही पार्टी का प्रचार कर लेंगे। इस बारे में चन्नी ने कल, शनिवार को चंडीगढ़ में MLA राणा गुरजीत के घर हुई मीटिंग के दौरान इस्तीफा देने की बात कही (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    नासिक में महिला पर्यटक पर हमला, 20km तक पीछा किया:चलती कार पर पत्थर-रॉड मारे, पीड़ित परिवार ने छेड़छाड़ का विरोध किया था
    Next Article
    गुजरात के अंबाजी मंदिर में भी दान की चोरी:2 महीने पुराना CCTV हुआ वायरल, तीन कर्मचारियों की मिलीभगत से हुई थी चोरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment