Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल का आरोप- मोदी मेरा फोन टैप करा रहे:बोले- आमने-सामने बहस करें, तो मोदी PM नहीं रहेंगे; 12 दिन में 7वीं बार दी चुनौती

    5 hours ago

    1

    0

    राहुल गांधी ने शुक्रवार को पीएम मोदी पर उनका फोन टैप करने का आरोप लगाया। राहुल ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑस्क मी’ सेशन में मोबाइल दिखाते हुए कहा, विदेशी फंडिंग के सबूत यहां है। पीएम जानते हैं कि वह मेरा फोन टैप करा रहे हैं। उन्होंने फिर बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मेरे साथ आमने-सामने की बातचीत के बाद मोदी पीएम पद पर नहीं रहेंगे। पिछले 12 दिन में यह सातवीं बार है, जब राहुल ने पीएम मोदी को बहस के लिए बोला है। यूजर ने पूछा- किसको विदेश से मदद मिल रही है, आपको या मोदी को यूजर का सवाल: मोदी कहते हैं कि आपको विदेश से मदद मिल रही है, जबकि आप कहते हैं कि मोदी विदेशी ताकतों के इशारे पर काम कर रहे हैं। इन दोनों दावों के समर्थन में सबूत कहां हैं? राहुल का जवाब: उनके फोन में ही सभी आरोपों के सबूत हैं। वन-ऑन-वन डिबेट से यह साबित हो जाएगा कि विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन काम कर रहा है, देश विरोधी कौन है और कब से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल है। राहुल ने यह भी कहा कि ऐसी कई दूसरी जानकारियां उनके पास हैं, जिनके बारे में उन्हें पता है और जो उनके फोन में मौजूद हैं। यूजर का सवाल: भाजपा कह रही है कि बहस संसद में होनी चाहिए, फिर वे पब्लिक डिबेट पर क्यों अड़े हैं? राहुल का जवाब: संसद में कई मुद्दों पर बोलने की कोशिश की, लेकिन मेरा माइक बंद कर दिया जाता है। मुझे किसान कानून, वोट चोरी, सावरकर, चीन, जनरल नरवणे की किताब और एप्स्टीन से जुड़े मुद्दों पर बोलने नहीं दिया गया। मैं संसद में होने वाली भाषणबाजी नहीं, बल्कि पीएम मोदी के साथ आमने-सामने की बहस चाहता हूं। एक टेबल के एक तरफ नरेंद्र मोदी हों और दूसरी तरफ मैं। वे मुझ पर आरोप लगाएं और मैं उन पर। भाजपा अडाणी और मोहन भागवत को जज बनाना चाहती है, तो उन्हें इससे भी कोई दिक्कत नहीं है। मैं गारंटी देता हूं कि आमने-सामने बहस के बाद नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री नहीं रह पाएंगे। यूजर ने पूछा: उन्हें PM मोदी के साथ और किन मुद्दों पर बहस करनी चाहिए? राहुल का जवाब: दिल्ली के प्रदूषण और वन-टू-वन बहस की चुनौती पर। दिल्ली का AQI या बहस का न्योता, मोदी इनमें से किसे ज्यादा नजरअंदाज करेंगे। अगर मोदी बहस के लिए आते हैं, तो उन्हें अपने एयर चैंबर से बाहर निकलकर आम लोगों की तरह सांस लेनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि बहस में मोदी को इन दोनों मुद्दों पर बात करने का मौका मिलेगा। भाजपा ने कहा, राहुल संसद में बहस से भागते हैं भाजपा नेताओं ने गांधी की चुनौती का मजाक उड़ाया है। आरोप लगाया है कि वह संसद में बहस से भागते रहे हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि जहां गांधी प्रधानमंत्री से बहस के लिए जगह चुनने को कह रहे हैं, वहीं संसद में पहले से ही एक जगह मौजूद है और उन्होंने उनसे लोकसभा में विपक्ष के नेता के रूप में कुछ गंभीरता और जिम्मेदारी दिखाने का आह्वान किया है। ---- यह खबर भी पढ़ें राहुल बोले- पीएम ने हमें नक्सली कहा, मुझसे बहस करें राहुल गांधी ने PM मोदी को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी है। इस बार उन्होंने सीधे CRPF के जवानों को टैग करके पोस्ट किया है। प्रिय CRPF के जवानों, आपके चेहरों ने सब बता दिया - आपको प्रधानमंत्री के झूठ पर भरोसा नहीं। उन्होंने हमें नक्सली कहा। मेरी चुनौती कायम है। वो मुझसे बहस करें - देशद्रोही कौन है और विदेशी ताकतों के इशारे पर कौन चल रहा है। कोई भी समय, किसी भी जगह। मेरी गारंटी है उस बहस के बाद प्रधानमंत्री में एक भी जवान के सामने खड़े होने की हिम्मत नहीं होगी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Vi ने 35 रुपये में लॉन्च किया नया Data Voucher, 1GB डेटा के साथ 28 दिन OTT एक्सेस
    Next Article
    PM मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो में सफर किया:काउंटर से टिकट खरीदा, CM डीके शिवकुमार साथ रहे; ₹15,600 करोड़ के प्रोजेक्ट्स शुरू किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment