Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'राहुल के बिना अखिलेश की भी हालत खराब हो जाएगी':राजभर बोले- खाता नहीं खुलेगा; इमरान मसूद ने कहा- कांग्रेस की आंधी पहचान नहीं रहे

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी में सियासी हलचल तेज हो गई है। मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा- राजनाथ सिंह ने जो कुछ भी कहा है, वो बिल्कुल सही है। बगैर समाजवादी पार्टी के राहुल गांधी का चुनाव में खाता नहीं खुलेगा। यही बात सपा पर लागू होता है। बिना राहुल के अखिलेश यादव की भी हालत खराब हो जाएगी। राजनाथ ने लखनऊ में शुक्रवार को पूछा था कि राहुल बिना अखिलेश के अपनी रायबरेली सीट बचा पाएंगे या नहीं? कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने पलटवार करते हुए कहा- कांग्रेस और राहुल गांधी की आंधी को पहचानने में गलती कर रहे हैं। हम इस लुटे हुए लोकतंत्र को वापस लाएंगे। हम चुनाव आयोग को स्वतंत्र कराएंगे। यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय राय ने रक्षा मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा- क्या प्रधानमंत्री में इतनी हिम्मत है कि वे बिना सहयोगी दलों के सहारे और बिना प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग के अकेले चुनाव लड़कर दिखाएं? इस बार काशी की जनता ऐसा जवाब देगी कि दिल्ली की सियासत हिल जाएगी!
    Click here to Read more
    Prev Article
    पति को सांप से डसवाया, फांसी सुनते ही बेहोश हुई:जज ने फैसले में सती सावित्री, अर्धांगिनी, रक्षक का जिक्र किया, बड़ी बातें पढ़िए
    Next Article
    रीलबाज लड़की ने पहले चंद्रशेखर, अब अखिलेश को गाली दी:बोली- हम पक्के ब्राह्मण, यादवों को सपोर्ट नहीं करेंगे; VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment