Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला:राष्ट्रगान गाया, मोबाइल की टॉर्च जलाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया

    21 hours ago

    1

    0

    पेपरलीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। उनके साथ शिवसेना (यूबीटी), NCP (एसपी), TMC, JMM, RJD, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल रहे। इस मौके पर राहुल ने कहा- पेपरलीक के चलते जिन छात्रों को खो दिया है, हम उन्हें याद कर रहे हैं। हमारे छात्र सड़कों पर हैं, इसलिए विपक्ष के सभी सांसदों को लगा कि हमें भी सड़कों पर उतरना चाहिए। मार्च के पहले राहुल के घर पर विपक्षी सांसदों ने बैठक की। पुलिस ने मार्च के पहले ही सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी कर रखी थी। जगह-जगह बसें और बैरिकेड लगा रखे थे। जैसे ही मार्च शुरू हुआ, उनका रास्ता रोक दिया गया। हालांकि करीब 10 मिनट बाद रास्ता खोल दिया गया। इससे पहले 21 जुलाई को मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर राहुल-प्रियंका समेत कांग्रेस नेताओं ने पीएम हाउस तक मार्च किया था। वहां 2 घंटे तक धरने पर बैठ रहे थे। यह मार्च भी बेहद सीक्रेट रखा गया था। विपक्ष के गांधी स्मृति मार्च की 4 तस्वीरें… विपक्ष का प्रदर्शन भास्कर कार्टूनिस्ट मंसूर नकवी की नजर से गांधी स्मृति में बापू की हत्या हुई थी, पहले बिड़ला हाउस था गांधी स्मृति पहले बिड़ला हाउस के नाम से जाना जाता था। महात्मा गांधी ने अपने जीवन के आखिरी 144 दिन यहीं बिताए थे। 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के लिए जाते समय इसी परिसर में नाथूराम गोडसे ने उन्हें गोली मार दी थी। आज भी यहां गांधी जी के अंतिम कदमों के निशान और वह स्थान सुरक्षित है, जहां उन्हें गोली लगी थी। राहुल गांधी समेत विपक्ष के बिड़ला हाउस मार्च के अपडेट्स जानने ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के 4 दिन, 24 VIDEO:देशभर से लोग खाना-पानी, सेनेटरी पैड्स भेज रहे; पुलिस का लाठीचार्ज, बच्चों ने फूल बरसाए
    Next Article
    प्रदर्शनकारी रात को सड़कों पर सोए:जंतर-मंतर से जनपथ जाने वाली सड़क पर बड़ी संख्या में दिखे समर्थक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment