Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र मशरूम बेचकर कमा रहे मुनाफा:प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर रहे बिक्री

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली। महात्मा ज्योतिबा फूले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्रों ने मशरूम उत्पादन को सफलतापूर्वक व्यवसाय में बदल दिया है। ये छात्र न केवल ऑयस्टर मशरूम उगा रहे हैं, बल्कि उन्हें स्थानीय बाजारों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट के माध्यम से बेचकर मुनाफा भी कमा रहे हैं। पादप विज्ञान विभाग के मशरूम विशेषज्ञ और प्रशिक्षक डॉ. विजय कुमार सिंहाल ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्लांट साइंस और एग्रीकल्चर विभाग द्वारा आयोजित मशरूम कल्टीवेशन प्रशिक्षण शिविर ने छात्रों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण के बाद कई छात्रों ने समूह बनाकर मशरूम का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र अभिषेक पटेल ने जानकारी दी कि उन्होंने अपने साथियों के साथ लगभग 3000 रुपये का निवेश कर ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन शुरू किया था। वे अब तक लगभग 7000 रुपये का मशरूम बेच चुके हैं और उत्पादन कार्य जारी है। इसी क्रम में छात्र गौरव गोले, केशव कुमार, मुख्तियार और मोहित ने भी लगभग 3500 रुपये का निवेश कर मशरूम उत्पादन प्रारंभ किया। इन छात्रों ने अब तक लगभग 5000 रुपये का मशरूम जी.एफ.ई. समाधान एंटरप्राइजेज को बेचा है, और उनकी अगली फसल तैयार हो रही है। विश्वविद्यालय में स्थापित एक्सपीरियेंशियल लर्निंग ग्रुप के माध्यम से छात्र सामूहिक रूप से मशरूम की खेती, उत्पादन और विपणन की पूरी प्रक्रिया सीख रहे हैं। यह पहल उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत प्रदान कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद जुड़वां बेटियों और मां की मौत:बलिया में अस्पताल स्टाफ ने बच्चियों के शव डस्टबिन में फेंका; 60 हजार जमा कराए थे
    Next Article
    भूमि धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार:एक ही जमीन का दो बार फर्जी बैनामा कराया, खतौनी में नाम दर्ज होने का फायदा उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment