Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ऑपरेशन के बाद जुड़वां बेटियों और मां की मौत:बलिया में अस्पताल स्टाफ ने बच्चियों के शव डस्टबिन में फेंका; 60 हजार जमा कराए थे

    2 hours ago

    1

    0

    बलिया में प्राइवेट अस्पताल में सीजेरियन के दौरान जुड़वां बेटियों की मौत हो गई। होश न आने पर महिला को रेफर कर दिया, दूसरे अस्पताल में उसकी भी जान चली गई। अस्पताल के स्टाफ ने बच्चियों का शव टॉयलेट के डस्टबिन के पास फेंक दिया। इसके बाद परिवार ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने अस्पताल संचालक को हिरासत में ले लिया। बाद में उसे छोड़ दिया गया। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया। परिवार के मुताबिक, उन्हें आशा बहू सरकारी की जगह सीएमओ दफ्तर के बाहर स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल लेकर आई थी। यहां गंभीर केस बताकर ऑपरेशन के लिए 60 हजार रुपए लिए गए। शनिवार को महिला का पोस्टमॉर्टम किया गया। शव लेकर परिवार वाले गांव चले गए। संचालक बोला–डॉक्टर बेटे से बेहतर ऑपरेशन कराएंगे दुबहड़ थाना क्षेत्र के रामपुर बोहा गांव निवासी सोनू यादव की 28 वर्षीय पत्नी रिंकू यादव प्रेग्नेंट थी। शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर उन्होंने गांव की आशा बहू को सूचना दी। आशा बहू रिंकू को दुबहड़ सीएचसी या महिला अस्पताल ले जाने के बजाय सीएमओ दफ्तर के पास स्थित पूर्वांचल हॉस्पिटल ले गई। महिला के पति सोनू यादव के मुताबिक, अस्पताल संचालक डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने महिला अस्पताल में तैनात अपने डॉक्टर पुत्र आदित्य सिंह से अच्छा ऑपरेशन कराने की बात कही। शुक्रवार सुबह आठ बजे रिंकू को भर्ती कराया गया। पति का आरोप है कि चिकित्सक डॉ. चंद्रशेखर सिंह और डॉ. आदित्य सिंह ने ऑपरेशन के नाम पर 60 हजार रुपए जमा कराए। मृतका के पति सोनू यादव ने बताया कि उन्होंने डॉक्टर से कहा था कि मरीज का बीपी कम है, लेकिन डॉक्टर ने आश्वासन दिया कि मां और बच्चा दोनों ठीक हो जाएंगे। ऑपरेशन के बाद दो बच्चियां पैदा हुईं, जिन्हें डॉक्टरों ने मृत बताया। पति का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर से पत्नी की हालत के बारे में पूछा तो डॉक्टर ठीक होने का भरोसा देते रहे। डॉक्टर ने 24 से 36 घंटे का समय लगने की बात कही। बाद में मरीज की हालत बिगड़ने पर अस्पताल की एंबुलेंस से मऊ के फातिमा अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने मरीज को पहले से मृत बताया। यहां से परिवार शव लेकर बलिया पूर्वांचल हॉस्पिटल आया। एसीएमओ को गुमराह किया, बोला–बच्चियों के शव परिवार को दिया एसीएमओ डॉ. मंजू रानी ने बताया कि उन्हें प्रसूता की मौत की सूचना मिली थी, जिसका ऑपरेशन हुआ था और दो बच्चियां पैदा हुई थीं। जब उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बच्चों के बारे में पूछा, तो उन्हें बताया गया कि बच्चों को परिजनों को सौंप दिया गया है। जब हमने परिजन से पूछा तो उन्होंने इनकार किया। इसके बाद परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस भी पहुंची गई। तलाशी के दौरान दोनों बच्चियों का शव टॉयलेट के डस्टबिन के पास मिला। महिला की मौत भी अस्पताल में ही हुई थी डॉ. मंजू रानी ने आशंका जताई कि प्रसूता की मृत्यु भी यहीं अस्पताल में हुई थी। पेशेंट को देखने के बाद यह लग रहा है कि वह यही एक्सपायर हो गई थी। एफआईआर दर्ज हो चुकी है। डॉक्टर साहब को पुलिस ले गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पांच सदस्यीय टीम जांच कर रही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय टीम गठित कर दी है। जांच टीम में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेंद्र दास, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू रानी, डीएसओ डॉ. अभिषेक मिश्रा, डिप्टी डीआईओ डॉ. शशि प्रकाश तथा जिला प्रशासनिक अधिकारी योगेश पांडेय को शामिल किया गया है। टीम को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर ने बताया कि बलिया के कोतवाली में परिजन ने तहरीर दी है। पुलिस ने ऑपरेशन करने वाले डा.आदित्य सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की है। महिला का पोस्टमॉर्टम शनिवार को किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में गैस बुकिंग में दिक्कत, एजेंसियों पर लगी भीड़:महिलाएं बोलीं- चूल्हे पर खाना बनाना पड़ रहा है
    Next Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र मशरूम बेचकर कमा रहे मुनाफा:प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर रहे बिक्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment