Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूमि धोखाधड़ी करने वाले तीन गिरफ्तार:एक ही जमीन का दो बार फर्जी बैनामा कराया, खतौनी में नाम दर्ज होने का फायदा उठाया

    5 hours ago

    1

    0

    बलरामपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने भूमि धोखाधड़ी के एक मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर एक ही जमीन का दो बार फर्जी बैनामा कर धोखाधड़ी करने का आरोप है। पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। इस मामले में ग्राम कोयलरा निवासी श्रीमती साकरून पत्नी स्वर्गीय जाकिर अली ने 10 मार्च 2026 को कोतवाली देहात थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि गांव के कादिर अली ने अपने वैध हिस्से की जमीन पहले ही बेच दी थी, इसके बावजूद उसने गाटा संख्या 542 और 544 की भूमि का दोबारा फर्जी बैनामा कर खतौनी में अपना नाम दर्ज करा लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। इस टीम ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए उतरौला-बहराइच बाईपास रोड पर कलेक्ट्रेट मोड़, सुहागिनपुरवा के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी कादिर अली ने बताया कि गाटा संख्या 542 में उसका हिस्सा था, जिसे वह लगभग चार साल पहले ही बेच चुका था। इसके बावजूद, उसने वर्ष 2025 की खतौनी में अपना नाम दर्ज होने का फायदा उठाया और उसी जमीन को गाटा संख्या 544 के साथ रमेश कुमार जायसवाल को दोबारा बेच दिया। उसने यह भी बताया कि बाद में गलती का पता चलने पर उसने खरीदार को पैसे लौटाकर बैनामा निरस्त कराने की बात कही थी। वहीं, खरीदार रमेश कुमार जायसवाल ने पुलिस को बताया कि उसने लगभग चार महीने पहले यह जमीन खरीदी थी। बाद में उसे पता चला कि गाटा संख्या 542 की जमीन पहले ही बेची जा चुकी थी और गाटा संख्या 544 में भी वास्तविक हिस्से से अधिक जमीन का बैनामा किया गया था। इस जानकारी के बाद, उन्होंने तहसीलदार न्यायालय बलरामपुर में बैनामा निरस्त करने के लिए वाद दायर कर दिया है। पूछताछ में मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी ममता शुक्ला के नाम से भी गाटा संख्या 544 में 10 बिस्वा जमीन का बैनामा कराया गया है। इसका खारिज-दाखिल (म्यूटेशन) अभी लंबित है। इसी वजह से जमीन के स्वामित्व को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में कादिर अली (ग्राम कोयलरा, कोतवाली देहात),रमेश कुमार जायसवाल (धर्मपुर उतरौला रोड, कोतवाली नगर),मनोज कुमार शुक्ला (माल्तीकुंज कॉलोनी, नौव्वाबाग, कोतवाली नगर) शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र मशरूम बेचकर कमा रहे मुनाफा:प्रशिक्षण के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कर रहे बिक्री
    Next Article
    बदायूं HPCL हत्याकांड, परिजनों से मिले अलंकार अग्निहोत्री:बोले- CM ने ब्राह्मण समाज को परेशान किया, चुनाव आने पर ये जीतने के लिए दंगे करवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment