Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहित शर्मा ने इकाना में बॉलिंग की प्रैक्टिस की:लखनऊ में 42°C तापमान में खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच

    8 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आज, 17 जून को दोपहर 1:30 बजे से भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। लाल मिट्टी के मिक्स विकेट पर होने वाले मैच में तेज गेंदबाजों को अच्छी उछाल से शुरुआती ओवरों में मदद मिल सकती है। विकेट पर स्पिन गेंदबाजों को भी मदद मिलने के आसार हैं। गेंद रुककर आने की संभावना है। लखनऊ में भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। सुबह से तपन महसूस हो रही है। आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। यह जून में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान होगा। मौसम में नमी 60 से 25 फीसदी तक रह सकती है। इससे एक दिन पहले 16 जून की शाम को दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खूब प्रैक्टिस की। रोहित शर्मा बॉलिंग करते देखे गए। प्रैक्टिस की 3 तस्वीरें- दोनों टीमों ने इकाना में जीते एक-एक मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाले वनडे मुकाबले से पहले एक दिलचस्प आंकड़ा सामने आया है। भले ही क्रिकेट विशेषज्ञ और प्रशंसक कागजों पर भारतीय टीम को मजबूत मान रहे हों, लेकिन इकाना के मैदान पर खेलने के अनुभव के मामले में अफगानिस्तान की टीम भारत से आगे है। अफगानिस्तान ने इकाना स्टेडियम में अब तक चार वनडे मुकाबले खेले हैं। इनमें टीम को एक मैच में जीत मिली, जबकि तीन मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर भारतीय टीम ने इस मैदान पर केवल दो वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमें उसे एक जीत और एक हार मिली है। वर्ल्ड कप-2023 में दोनों टीमों को मिली थी जीत इकाना स्टेडियम में भारत और अफगानिस्तान दोनों के लिए आखिरी यादें जीत की रही हैं। दोनों टीमों ने यहां 2023 वनडे विश्व कप के दौरान मुकाबले खेले थे। भारतीय टीम ने इकाना में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 रनों से जीत दर्ज की थी। उस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप को रोक दिया था। अफगानिस्तान की टीम ने भी इसी मैदान पर नीदरलैंड को सात विकेट से हराया था। इस जीत ने अफगान टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाया था और टीम ने टूर्नामेंट में कई बड़ी टीमों को चुनौती दी थी। 2019 में इकाना में अभ्यास करते थे अफगानिस्तान के खिलाड़ी अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के लिए इकाना स्टेडियम का रिश्ता पुराना है। जब अफगानिस्तान क्रिकेट टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही थी, उस समय अपने देश में क्रिकेट के लिए जरूरी सुविधाओं की कमी के कारण टीम को अभ्यास के लिए दूसरे विकल्पों की जरूरत थी। साल 2019 में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुरोध पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इकाना स्टेडियम को अफगान टीम के अभ्यास स्थल के रूप में उपलब्ध कराया था। अफगानिस्तान की टीम ने करीब चार से पांच महीने तक यहां अभ्यास किया। इसी दौरान अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट, वनडे और टी-20 मुकाबले भी इकाना में खेले गए थे। इस वजह से अफगानिस्तान के कई खिलाड़ी इस मैदान की परिस्थितियों से परिचित हैं। इसके अलावा आईपीएल मुकाबलों में भी कई अफगान खिलाड़ी इकाना में खेल चुके हैं। इकाना की पिच का फायदा उठाना चाहेंगी दोनों टीमें इकाना की पिच को लेकर हमेशा चर्चा रहती है। यहां शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जबकि जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो सकता है। भारतीय टीम के पास अनुभवी बल्लेबाजों और मजबूत गेंदबाजी आक्रमण का फायदा है। वहीं, अफगानिस्तान की टीम अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए जानी जाती है। इकाना की परिस्थितियां उसके स्पिनरों को अतिरिक्त मदद दे सकती हैं। मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों के सामने अफगानिस्तान के स्पिन आक्रमण की चुनौती होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या बोले कोच- मैच से पहले कोच बोले- वैभव को उकसाया गया बॉलिंग कोच साईं राज ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दूसरे वनडे मैच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने टीम कॉम्बिनेशन, खिलाड़ियों के प्रदर्शन, मौसम के बदलाव के साथ वैभव सूर्यवंशी और श्री लंकाई खिलाड़ी के बीच हुए विवाद पर बात रखी। उन्होंने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हमें यह नहीं पता कि उन्हें किस तरह उकसाया गया था, क्योंकि वैभव एक बेहद शांत स्वभाव के खिलाड़ी हैं। वहां अनुभवी कोच मौजूद हैं जो उन्हें समझाएंगे। इसके साथ ही श्रीलंकाई खिलाड़ियों को भी व्यवहार के प्रति शिक्षित करने की जरूरत है। वैभव अभी बहुत युवा हैं और देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वह इस घटना से जरूर सीखेंगे। पिच देखने के बाद तय होगा टीम कॉम्बिनेशन साईं राज ने कहा कि धर्मशाला के मुकाबले यहां की परिस्थितियां काफी अलग हैं। यहां का मौसम थोड़ा गर्म है। कुलदीप यादव को टीम में शामिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा, हम पहले पिच को देखेंगे और उसके बाद ही यह फैसला लेंगे कि हमारा बॉलिंग कॉम्बिनेशन क्या होगा। रोहित शर्मा टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण रोहित शर्मा के आगामी वर्ल्ड कप 2027 में खेलने और इस सीरीज की अहमियत पर बात करते हुए कोच ने कहा कि रोहित एक बेहद अनुभवी और चैंपियन खिलाड़ी हैं। वह न सिर्फ अपनी बल्लेबाजी से बल्कि अपनी लीडरशिप क्वॉलिटी से भी टीम में बड़ा योगदान देते हैं। शुभमन गिल जैसे युवाओं को उनके साथ से काफी कुछ सीखने को मिलता है। पेशेवर खिलाड़ियों के लिए मौसम कोई बाधा नहीं धर्मशाला की ठंड के बाद लखनऊ की गर्मी में तालमेल बिठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों और मौसम में खेलने की आदत होती है। इकाना स्टेडियम एक खूबसूरत मैदान है और खिलाड़ियों का पूरा ध्यान मौसम पर नहीं, बल्कि अपने प्रदर्शन और खेल पर केंद्रित है। स्पिनर्स के लिए यह बदलाव का समय है स्पिन गेंदबाजों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि रवींद्र जडेजा और आर अश्विन जैसे दिग्गजों ने भारतीय क्रिकेट में जो मुकाम हासिल किया है, उसकी बराबरी करना आसान नहीं है। लेकिन यह युवा स्पिनर्स जैसे मानव सुथार, सारांश जैन, शिवांग आदि के लिए एक ट्रांजिशन का दौर है। जिसके पास भी सही हुनर और क्षमता होगी, उसे मौके दिए जाएंगे। केएल राहुल किसी भी नंबर पर खेल सकते हैं केएल राहुल के नंबर 5 पर खेलने को लेकर बॉलिंग कोच ने उनकी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि राहुल एक शानदार खिलाड़ी हैं जो किसी भी फॉर्मेट और परिस्थिति में खुद को बहुत जल्दी ढाल लेते हैं। उन्हें किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाए, वह टीम की जरूरत के हिसाब से परफॉर्म करना जानते हैं। वह आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम के बेहद महत्वपूर्ण सदस्य हैं। अफगानिस्तान के कप्तान बोले- मौसम बहाना नहीं अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पहले मैच में मिली हार के बाद कप्तान शाहिदी ने टीम की कमियों, लखनऊ की पिच और अपनी रणनीति पर खुलकर बात की।दूसरे मैच के लिए प्लेइंग-11 में बदलाव और रणनीति को लेकर सवाल पर शाहिदी ने मजाकिया अंदाज में कहा अगर सब कुछ अभी बता दिया तो फिर कल खेलने का क्या मज़ा रणनीति जाननी है तो बाद में अकेले में आइए। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में मौसम या परिस्थितियों का बहाना नहीं बनाया जा सकता। शाहिदी ने टीम के साथी खिलाड़ी दरविश रसूली के पिता के निधन पर गहरा दुख जताया और बताया कि वे इस मुश्किल घड़ी में टीम के साथ वापस जुड़ चुके हैं। लगातार विकेट गंवाना पहले मैच की बड़ी गलती थी पहले वनडे में मिली शिकस्त पर बात करते हुए कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने कहा हमने पहले मैच में अच्छी क्रिकेट खेली थी, लेकिन कुछ क्षेत्रों में हमसे गलतियाँ हुईं। हमने लगातार अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और हमारे बीच सिर्फ एक ही अच्छी साझेदारी हो सकी। दूसरे वनडे में हमें इस कमी को सुधारना होगा। हमने गलतियों पर चर्चा की है और उम्मीद है कि अगले मैच में हमें अच्छी साझेदारियां देखने को मिलेंगी। लखनऊ हमारा होम ग्राउंड जैसा, पर भारत हमसे ज्यादा खेला है लखनऊ के इकाना स्टेडियम से जुड़े एक सवाल पर शाहिदी ने मुस्कुराते हुए कहा- लखनऊ अफगानिस्तान का होम ग्राउंड रहा है और हम यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2023 वर्ल्ड कप में भी खेल चुके हैं। यहां की परिस्थितियां थोड़ी धीमी और स्पिन के अनुकूल होंगी। हालांकि, भारतीय टीम यहां हमसे भी ज्यादा मैच खेल चुकी है, लेकिन हमें यहां की कंडीशंस का अंदाजा है और हम अपनी ताकत के हिसाब से रणनीति बनाएंगे।" लखनऊ की भीषण गर्मी पर बोले- जलालाबाद भी ऐसा ही तपता है लखनऊ में पड़ रही भारी गर्मी और उमस पर अफगान कप्तान ने बेहद व्यावहारिक जवाब दिया। उन्होंने कहा क्रिकेट तो गर्मी का ही खेल है। जब आप इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं, तो मौसम का बहाना नहीं बना सकते। हमारे देश में जलालाबाद जैसी जगहें हैं, जो लखनऊ की तरह ही काफी गर्म रहती हैं। हमारे खिलाड़ी मानसिक रूप से मजबूत हैं और हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं।" कप्तान ने पहले मैच में रहमानुल्लाह गुरबाज़ की पारी को अपने जीवन की सर्वश्रेष्ठ पारियों में से एक बताया, लेकिन साथ ही कहा कि उनके आउट होने के बाद मिडिल ऑर्डर को और ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए थी। शाहिदी ने स्वीकार किया कि अफगानिस्तान ने पिछले दो सालों में सिर्फ 8-9 वनडे मैच खेले हैं, जिससे टीम का मोमेंटम थोड़ा प्रभावित हुआ है, लेकिन आगामी सीरीज़ से टीम में सुधार होगा। उमरजई के बतौर बॉलर उभरने पर कप्तान ने कहा कि उनकी रिस्ट पोजीशन और स्विंग बेहतरीन है, जिससे वे नई गेंद और डेथ ओवर्स दोनों में टीम के काम आ रहे हैं। पिता को खोने वाले दरविश रसूली टीम के साथ लौटे पारिवारिक आपातकाल के कारण पहले मैच से बाहर रहे दरविश रसूली के बारे में कप्तान ने भावुक होते हुए बताया, "चंडीगढ़ से धर्मशाला निकलते समय दरविश के पिता के निधन की खबर आई थी, जिसके बाद वे घर लौट गए थे। अब वे वापस आ चुके हैं और आज उन्होंने टीम के साथ प्रैक्टिस सेशन भी किया है। यह समय उनके लिए कठिन है, लेकिन पूरा देश और टीम उनके साथ खड़ी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय कोच बोले- वैभव सूर्यवंशी शांत स्वभाव का लड़का:श्रीलंकाई खिलाड़ियों को व्यवहार करना सिखाना चाहिए, कल मैच में धक्का-मुक्की हुई थी
    Next Article
    वैभव सूर्यवंशी फिर बुरी तरह नाकाम, अफगानिस्तानी गेंदबाज ने करा दिया चुप, तूफान के बाद अचानक शांति

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment