Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रोहतक- शोरूम मालिक समेत 3 के कंकाल मिले:NDRF दुकानों में मलबे को अभी भी खंगाल रही; दुकानदार बोले- देरी से आई फायर ब्रिगेड

    1 day ago

    2

    0

    रोहतक में मंगलवार दोपहर डी-पार्क मार्केट की करीब 10 दुकानों में भीषण आग लग गई। साढ़े 6 घंटे बाद आग धीमी हुई तो NDRF की टीम ने दुकानों के अंदर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान 3 शव बरामद हुए, जिन्हें एम्बुलेंस के जरिए PGI भेजा गया। मृतकों की पहचान सौरभ उर्फ रोहित (19), अमन (38) और कपिल (50) के रूप में हुई है। सौरभ होम टाउन शूज का मालिक था। अमन और कपिल रोहतक शूज शोरूम में काम करते थे। आग की शुरुआत रोहतक शूज शोरूम से हुई थी। शोरूम में लगे AC का कंप्रेसर फटने के बाद आग भड़की और देखते ही देखते आसपास की अन्य दुकानों तक फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद शुरुआत में फायर ब्रिगेड की केवल एक गाड़ी ही मौके पर पहुंची। एसपी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी तो जल्द पहुंच गए थे, लेकिन अतिरिक्त गाड़ियों को पहुंचने में समय लग गया। इसी देरी के कारण आग लगातार फैलती गई। बाद में 5 अन्य जिलों से करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग काफी नुकसान कर चुकी थी। यह घटना पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कोठी से करीब 50 मीटर दूरी पर हुई। आसपास के एरिया को खाली कराया गया है। दुकानों में आग की तस्वीरें… आग को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया…. दोपहर डेढ़ बजे AC का कंप्रेसर फटा मौके पर मौजूद लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि आग सबसे पहले मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रोहतक शूज नाम के शोरूम में लगी थी। यहां AC का कंप्रेसर फटा था। उस समय दुकान के अंदर कुछ कस्टमर भी मौजूद थे। कंप्रेसर फटने की तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार और लोग मौके पर पहुंच गए। आग लगते ही दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। दोपहर 2 बजे फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई प्रत्यक्षदर्शियों ने आगे बताया- आग तेजी से फैलती गई और कुछ ही देर में पास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलने के बाद दोपहर करीब 2 बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आग के बाद पास के कपड़ा दुकानदार भी अलर्ट हो गए। उन्होंने तुरंत अपना-अपना सामान इकट्‌ठा कर दूसरी जगह शिफ्ट करना शुरू कर दिया। दीपेंद्र के गले लगकर रोया व्यक्ति घटना के बाद दुकानदार व उनके परिजन सड़कों पर बिलखते दिखे। एक व्यक्ति मौके पर पहुंचे सांसद दीपेंद्र हुड्डा के गले मिलकर बेतहाशा रोया। दुकानदार ने कहा कि उनका बेटा अंदर था, एक बार तसल्ली तो करवा दें। सांसद के मुताबिक उन्हें बताया गया है कि शोरूम मालिक आग से बचने के लिए बाहर की ओर भागा, लेकिन बाहर नहीं आ सका। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने की जांच होनी चाहिए। दीपेंद्र बोले- फायर ब्रिगेड के देरी से आने की जांच हो सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा ने कहा- 10 दुकानें आग की चपेट में आई हैं। दुकानदारों ने उन्हें बताया कि SP साहब समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे, लेकिन फायर ब्रिगेड देरी से आई। शुरू में एक ही गाड़ी आई। अगर कई गाड़ियां आती तो नुकसान कम होता। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। DC साहब ने आश्वासन दिया है कि इसकी जांच कराई जाएगी। हुड्‌डा ने आगे कहा- हम दुकानदारों के साथ हैं। इन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा। 4 लोगों का अभी पता नहीं चला है। एक 24 साल का युवक बाहर निकल रहा था। तभी एक होर्डिंग गिर गया और वह अंदर चला गया। अभी तक उसका पता नहीं चल पाया है। जाट आरक्षण आंदोलन में आगजनी से यही दुकानें बचीं थी साल 2016 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान रोहतक के इसी बाजार में लूटपाट व आगजनी हुई थी। तब मेन रोड पर बनी ज्यादातर दुकानों में उपद्रवियों ने लूट के बाद आग लगा दी गई थी। उस दौरान गली में बनी ये 15-16 दुकानें ही नुकसान से बच सकी थी। दुकानदार बोले- इतनी बड़ी आग कभी नहीं लगी मौके पर मौजूद दुकानदारों ने बताया कि याद नहीं कि रोहतक में पहले कभी आग लगने की इतनी बड़ी घटना हुई हो। 10 दुकानदारों के पास अब कुछ नहीं बचा है। एक तरह से पूरी मार्केट खाक हो गई है। आसपास जो दुकानें बची भी हैं, उनको भी नुकसान पहुंचा है। आग से जुड़े पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    36 हजार भारतीय सिम कंबोडिया में एक्टिव:साइबर धोखाधड़ी के लिए इन्हीं में से 5,300 कार्ड का इस्तेमाल किया गया
    Next Article
    मीनाक्षी घबराकर भागीं, सीनियर्स को बुलाया:कांग्रेस प्रत्याशी के नामांकन रद्द की इनसाइड स्टोरी, एक्सपर्ट बोले- रिटर्निंग ऑफिसर का फैसला सही नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment