Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Rahul Gandhi होंगे 2029 में INDIA गठबंधन के पीएम उम्मीदवार: पी विश्वनाथन

    13 hours ago

    1

    0

    तमिलनाडु के मंत्री पी. विश्वनाथन ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘‘निश्चित तौर पर’’ 2029 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस (इंडिया) गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की यह टिप्पणी सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) मंत्रियों, विधायकों और जनता के एक वर्ग द्वारा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय को संभावित प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में पेश करने की बढ़ती मांगों के बीच आई है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल सहित अन्य संभावित राष्ट्रीय नेताओं को लेकर भी व्यापक बहस जारी है।विश्वनाथन ने कहा, ‘‘कांग्रेस नेताओं के रूप में हम पूरी तरह स्पष्ट हैं। हमारे चहेते नेता एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी 2029 के चुनाव के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।’’ विश्वनाथन ने नेपाल में फंसे राज्य के पर्यटकों की सुरक्षा करने के लिए तमिलनाडु सरकार के प्रयासों का ब्योरा देते हुए कहा कि राहत कार्यों की निगरानी के लिए बृहस्पतिवार रात चार सदस्यीय मंत्रिस्तरीय समिति को तुरंत पड़ोसी देश भेजा गया। नेपाल में तीसरे दिन भी खोज एवं बचाव अभियान जारी रहने के साथ ही अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 469 हो गई और लगभग 1,000 लोग अब भी लापता हैं।विश्वनाथन ने कहा, ‘‘स्थिति पर 24 घंटे नजर रखने के लिए तमिलनाडु सरकार ने चेन्नई और नयी दिल्ली दोनों स्थानों पर समर्पित नियंत्रण कक्ष स्थापित किए हैं।’’ विधानसभा की कार्यवाही का कई घंटों का समय ‘‘अनावश्यक बहस’’ में बीतने के विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा मंत्री ने विधायी प्रक्रिया का जोरदार बचाव किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा बहस के लिए उचित मंच है, जहां सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने विचार व्यक्त करने का अवसर मिलता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Abhishek Banerjee समेत कई TMC नेताओं पर Kolkata में FIR दर्ज, 13 गिरफ्तार
    Next Article
    Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन के प्रधानमंत्री चेहरा: मंत्री विश्वनाथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment