Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Railway ने किये बड़े बदलाव, अब टिकट बुक कराना और कैंसल कराना हुआ आसान, Boarding Station भी आसानी से बदल सकेंगे

    2 hours from now

    1

    0

    देश की जीवनरेखा कही जाने वाली भारतीय रेलवे बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे को आधुनिक, तेज और यात्रियों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए जा रहे हैं। इन सुधारों का उद्देश्य केवल ढांचा मजबूत करना ही नहीं, बल्कि आम लोगों को बेहतर सेवा देना भी है। हम आपको बता दें कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं जिनमें रेलवे द्वारा टिकट बुकिंग और रद्दीकरण से जुड़े नियमों में भी बदलाव भी शामिल हैं। इसके तहत अब चार्ट तैयार होने का समय पहले की तुलना में बढ़ाकर लगभग 9 से 18 घंटे पहले कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करने का अधिक समय मिलेगा। इसके साथ ही टिकट रद्द करने और धन वापसी की प्रक्रिया को सरल और यात्री हितैषी बनाया गया है। दूसरी ओर, ट्रेन में चढ़ने के स्टेशन यानि बोर्डिंग स्टेशन को बदलने की सुविधा भी दी गई है, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार निर्धारित स्टेशन से पहले या बाद के स्टेशन से यात्रा शुरू कर सकते हैं। यह सुविधा विशेष रूप से उन यात्रियों के लिए लाभकारी है जिनकी यात्रा योजनाएं अचानक बदल जाती हैं, जिससे उन्हें टिकट रद्द करने की जरूरत नहीं पड़ती और समय तथा धन दोनों की बचत होती है।रेल मंत्री की ओर से घोषित अन्य सुधारों की बात करें तो सबसे पहले माल परिवहन सुधारों की चर्चा करते हैं। इनमें नमक परिवहन में बड़े बदलाव किए गए हैं। गौरतलब है कि भारत दुनिया के प्रमुख नमक उत्पादकों में शामिल है, जहां हर साल लगभग 35 मिलियन टन नमक का उत्पादन होता है और करीब 9.2 मिलियन टन नमक रेलवे के जरिए ढोया जाता है। पहले खुले डिब्बों में नमक ढोने से जंग लगने, नुकसान और बार-बार लोडिंग अनलोडिंग जैसी समस्याएं सामने आती थीं। अब रेलवे ने विशेष कंटेनर आधारित प्रणाली शुरू की है, जिससे नमक को सुरक्षित तरीके से एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे माल की गुणवत्ता बनी रहेगी और नुकसान भी कम होगा।इसे भी पढ़ें: Modi Cabinet Decisions: BHAVYA योजना से मिलेंगे लाखों रोजगार, हाईवे, हाइड्रो पावर और MSP पर भी हुआ बड़ा फैसलाऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। देश में हर साल लगभग 31 मिलियन वाहनों का उत्पादन होता है, जिसमें 5 मिलियन यात्री वाहन शामिल हैं। पहले सीमित क्षमता वाले डिब्बों के कारण वाहनों के परिवहन में दिक्कत और नुकसान का खतरा रहता था। अब रेलवे ने सिंगल और डबल स्टैक विशेष वैगन शुरू किए हैं, जिससे अधिक संख्या में वाहनों को एक साथ सुरक्षित ढंग से ले जाया जा सकेगा। इससे परिवहन लागत घटेगी और उद्योग को सीधा लाभ मिलेगा।रेलवे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुधार के लिए भी कई सख्त कदम उठाए गए हैं। ठेके देने की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और मजबूत बनाया गया है। अब ठेकेदारों के लिए पात्रता मानक बढ़ा दिए गए हैं और भ्रष्टाचार तथा गलत तरीकों पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है। बोली लगाने वालों के लिए सुरक्षा राशि अनिवार्य की गई है, जिससे केवल गंभीर और सक्षम कंपनियां ही परियोजनाओं में भाग ले सकें।इसके अलावा, टिकट व्यवस्था में भी महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं। दलालों और एजेंटों द्वारा टिकटों की जमाखोरी को रोकने के लिए आधार आधारित ओटीपी प्रणाली लागू की गई है। साथ ही शुरुआती समय में टिकट बुकिंग पर प्रतिबंध और संदिग्ध उपयोगकर्ताओं पर कार्रवाई से आम यात्रियों को आसानी से टिकट मिलने लगेगा। इससे रेलवे की पारदर्शिता और भरोसा दोनों बढ़ेंगे।इन सभी सुधारों का सीधा फायदा आम लोगों और यात्रियों को मिलेगा। सबसे बड़ा लाभ होगा सुरक्षित और समय पर यात्रा का अनुभव। बेहतर निर्माण गुणवत्ता के कारण रेलवे ट्रैक और स्टेशन अधिक मजबूत और आधुनिक होंगे, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना कम होगी। माल परिवहन में सुधार से देश की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी, जिसका असर रोजगार और कीमतों पर भी सकारात्मक रूप से पड़ेगा।कुल मिलाकर देखा जाए तो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नेतृत्व में रेलवे सुधार केवल तकनीकी बदलाव नहीं हैं, बल्कि यह एक व्यापक परिवर्तन है जो भारतीय रेलवे को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी बना रहा है। इन सुधारों से रेलवे न केवल अपनी कार्यक्षमता बढ़ा रही है, बल्कि आम जनता के जीवन को भी आसान बना रही है। आने वाले समय में यह बदलाव भारत की आर्थिक प्रगति को और तेज करने में अहम भूमिका निभाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Nari Vandan Act में बड़े बदलाव की तैयारी, Kharge ने सरकार से पूछा- All-Party Meet कब?
    Next Article
    Rahul Gandhi का PM Modi पर बड़ा हमला, बोले- हमारी Foreign Policy एक मजाक बन गई है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment