Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Raj Thackeray का BJP पर आरोप, UP चुनाव के लिए छठ पूजा से भड़का रही तनाव

    2 hours from now

    1

    0

    महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए छठ पूजा के मुद्दे का इस्तेमाल कर महाराष्ट्र में सांस्कृतिक और क्षेत्रीय टकराव भड़काने की कोशिश कर रही है। ठाकरे की यह टिप्पणी मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर छठ पूजा से पहले भोजपुरी गाने बजाए जाने को लेकर विवाद खड़ा होने के दो दिन बाद आई है। इस कदम की आलोचना हुई थी और रेलवे की उद्घोषणा प्रणाली के इस्तेमाल पर सवाल उठे थे।सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में ठाकरे ने कहा कि भाजपा और उसके संरक्षण में पनप रहा सोशल मीडिया तंत्र छठ पूजा के मुद्दे का इस्तेमाल करते हुए मुंबई और महाराष्ट्र में टकराव पैदा करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए ऐसा कर रही है। ठाकरे ने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं, जिनमें छठ पूजा के रीति-रिवाजों को दिखाकर उन्हें ‘सांस्कृतिक अतिक्रमण’ के रूप में पेश किया जा रहा है।उन्होंने दावा किया कि मुंबई के कुछ रेलवे स्टेशनों पर भोजपुरी गाने बजाने की कोशिश भी की गई, जिसे मनसे ने तुरंत रुकवा दिया। उन्होंने उत्तर भारतीय और गुजराती समुदायों से भाजपा की राजनीति को समझने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी अपने स्वार्थ के लिए उन्हें मराठी लोगों के खिलाफ खड़ा कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि महाराष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान और विरासत को नुकसान पहुंचाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।मनसे प्रमुख ने भाजपा पर ‘बांटो और राज करो’ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव के समय भाजपा हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ाती है और पिछले साल बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव से पहले कबूतरखानों में कबूतरों को दाना खिलाने के मुद्दे पर ‘गुजराती बनाम मराठी’ विवाद खड़ा किया था। ठाकरे ने कहा कि भाजपा अपने कामकाज के आधार पर चुनाव नहीं जीत सकती और इसके लिए अलग-अलग समुदायों के बीच टकराव पैदा करती है।उन्होंने निर्वाचन आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में जीत हासिल करने के लिए असली काम आयोग करता है। विपक्ष ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर मतदाता सूचियों में कथित हेरफेर के जरिए भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। ठाकरे ने दावा किया कि ‘जेन जी’ आंदोलन से प्रेरित होकर केंद्र और राज्यों में भाजपा को सत्ता से हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।उन्होंने मराठी लोगों से अपील की कि वे भाजपा के तय किए हुए मुद्दों पर टकराव में न उलझें और छत्रपति शिवाजी महाराज की छापामार युद्धनीति को याद रखें। उन्होंने भाजपा पर देश के सामाजिक सद्भाव और सहिष्णुता को नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया। ठाकरे ने दावा किया कि केंद्र के निर्देशों पर महाराष्ट्र को एक उद्योगपति और उसके करीबी लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए बेचा जा रहा है।उन्होंने सह्याद्रि पर्वत शृंखला को प्रस्तावित जलविद्युत परियोजनाओं के जरिए नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    RSS प्रमुख Mohan Bhagwat बोले, सेवा कोई पेशा नहीं समाज के प्रति जिम्मेदारी है
    Next Article
    Priyanka Gandhi बोलीं, परिसीमन विधेयक पर संसद सत्र की विपक्ष को कोई जानकारी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment