Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं:अखिलेश ने धीरेंद्र शास्त्री का वीडियो शेयर कर लिखा- अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बांदा में यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए PDA की परिभाषा पूछी। उन्होंने कहा कि अखिलेश को स्पष्ट करना चाहिए कि PDA में P का मतलब पंडित या पिछड़ा, D का मतलब डिंपल या दलित और A का मतलब अगड़ा, अग्रहरि या अल्पसंख्यक है। पहले उन्हें PDA का मतलब सही से बताना चाहिए। राजभर ने कहा- मुझसे बड़ा गुंडा देश में कोई नहीं है। मेरे यहां ब्रजेश सिंह, मुख्तार अंसारी और धनंजय सिंह जैसे लोग दरबार लगाते हैं। तो मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- “ये सनातन विरोधी किसके कहने पर सक्रिय है। पहले भगवान कृष्ण के बारे में विवादित वीडियो आया अब भगवान राम के पिता के बारे अभद्रता की बात प्रसारित हो रही है। इसके राजनीतिक आकाओं को ये सब मंजूर होगा, हमें अंश मात्र भी स्वीकार्य नहीं है।सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के अपराध में इसके सभी कार्यक्रम रद्द किये जाएं। अब सच्चे सनातनी इनकी पर्ची लिखेंगे।” भाजपा नेता संगीत सोम ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश खुद पर्दे के पीछे रहकर अपने चेले-चपाटों से सनातन धर्म और मंदिरों को लेकर अनर्गल बयानबाजी करवा रहे हैं। उधर, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की तैयारियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव के लिए 100% तैयार है। 5 नवंबर को काशी में बड़ी सभा होगी, जबकि 28 नवंबर को पार्टी का स्थापना दिवस लखनऊ में मनाया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऋषिकेश में गंगा से मिली UP के बिजनेसमैन की बॉडी:रिजॉर्ट चलाते थे, स्टाफ को दिया सुसाइड नोट; पत्नी बोली- दोस्तों से विवाद था
    Next Article
    अफेयर घर में बताने पर दोस्त को मार डाला:शराब पिलाकर गला घोंटा; प्रतापगढ़ में लाश पर मिट्‌टी भरी बोरी बांधकर तालाब में फेंकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment