Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर बोले- विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव होंगे:जिसे जो करना है कर ले; अखिलेश-डिंपल 12 दिसंबर को रामलला के दर्शन करेंगे

    14 hours ago

    1

    0

    यूपी में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जब तक पिछड़ों का आरक्षण तय नहीं हो जाता, तब तक पंचायत चुनाव नहीं होने दूंगा। यह मेरे पास पावर है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजभर ने कहा कि कुछ लोग पूछ रहे हैं कि चुनाव क्यों नहीं होने दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि ओमप्रकाश राजभर प्रधान नहीं बनने दे रहे हैं। अरे, तुम्हारी इतनी औकात नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के बाद ही पंचायत चुनाव का बिगुल बजेगा। आयोग ने 50 जिलों का काम पूरा कर लिया है, जबकि 25 जिलों का काम अभी बाकी है। आयोग ने इसके लिए तीन महीने का समय मांगा है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव 12 दिसंबर को अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे। 'दैनिक भास्कर' से बातचीत में पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने बताया कि अखिलेश के साथ उनकी पत्नी डिंपल यादव और बच्चे भी अयोध्या जाएंगे। पूरा परिवार हनुमानगढ़ी में दर्शन करेगा और साधु-संतों से मुलाकात भी करेगा। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (22 जनवरी, 2024) के बाद यह पहला मौका होगा, जब अखिलेश यादव राम मंदिर में दर्शन करेंगे। अब तक भाजपा इस मुद्दे पर लगातार सपा प्रमुख को घेरती रही है। अखिलेश के अयोध्या दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा, "देर से आए, दुरुस्त आए। भगवान उन्हें सद्बुद्धि दें, यही कहूंगा। लेकिन उन्हें सनातन संस्कृति को भी अपनाना चाहिए। अयोध्या में कारसेवकों पर जो गोलियां चलाई गई थीं, उसके लिए माफी भी मांगनी चाहिए।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में 30 लाख दीये जलाए जा रहे:शोभायात्रा में रामायण के 7 कांड दिखाए; उपराष्ट्रपति, सीएम योगी समेत कई मंत्री मौजूद
    Next Article
    गाजियाबाद पुलिस चौकी धमाका-दिल्ली नंबर की संदिग्ध स्कूटी मिली:कश्मीर के आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, ATS-NIA पहुंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment