Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर को स्पीकर ने टोका- दोस्ती बाहर निभाइए:अतुल प्रधान बोले- मंत्री झूठ बोल रहे; खन्ना ने कहा-यह योगी सरकार है

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी विधानसभा में बजट सत्र के 8वें दिन बुधवार को चर्चा जारी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली नहीं देने का मामला उठाया। उन्होंने कहा- दो साल में 5 लाख किसानों को बाहर कर दिया गया। उनके नाम जोड़े तक नहीं गए। इस पर मंत्री एके शर्मा ने आंकड़े गिनाए और कहा- वे किसान बाहर किए गए होंगे जिन्होंने आवेदन नहीं किया होगा। इस पर प्रधान ने कहा कि मंत्री झूठ बोल रहे। झूठ शब्द पर स्पीकर सतीश महाना ने आपत्ति जताई। इसी बीच मंत्री राजभर भी बिजली मंत्री के आंकड़ों पर आपत्ति जताते हुए खड़े हो गए। इस पर स्पीकर ने कहा- क्या आपका पर्सनल मामला है, आप और किसी के खिलाफ नहीं खड़े होते, लेकिन मंत्री के खिलाफ तुरंत खड़े होते हैं। ये दोस्ती, रिश्तेदारी सदन के बाहर निभाइएगा। इसके पहले सपा विधायक अनिल प्रधान ने अपने क्षेत्र की खराब सड़कों का मुद्दा उठाया तो मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि यह सपा की नहीं योगी सरकार है। पहले 8 साल में सड़कों का नवीनीकरण होता था लेकिन अब 5 साल में ही हो जा रहा। मंत्री ने बताया- खनन की वजह से कुछ सड़कें जल्दी टूट रहीं। चित्रकूट में नवीनीकरण में 26 करोड़ 80 लाख रुपए आवंटित किया गया। बुधवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा? जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:अफगानिस्तान सरकार ने तीन पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ा; कहा- पिछले साल पकड़े थे, सऊदी अरब के कहने पर रिहाई
    Next Article
    मायावती बोलीं- अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:गठबंधन की अफवाहें, विरोधियों की घिनौनी साजिश; दिल्ली के बड़े बंगले पर भी सफाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment