Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मायावती बोलीं- अकेले विधानसभा चुनाव लड़ेंगे:गठबंधन की अफवाहें, विरोधियों की घिनौनी साजिश; दिल्ली के बड़े बंगले पर भी सफाई दी

    4 hours ago

    1

    0

    बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को लखनऊ स्थित अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान दोहराया और गठबंधन की खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इसे ‘फेक न्यूज’ और ‘बीएसपी विरोधी साजिश’ करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ेगी और पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। गुमराह करने गठबंधन की अफवाह उड़ाया जा रहा मायावती ने कहा, “यह सर्वविदित है कि कड़वी हकीकत के बारे में देश व दुनिया को जागृत करके लोकतंत्र एवं संविधान को मजबूती प्रदान करने की बजाय, इन दिनों आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को सफलता की कुंजी बताने की होड़ मची है। कुछ स्वार्थी नेताओं की चर्चाओं के बीच मीडिया जगत में भी किसी न किसी बहाने बीएसपी के बारे में यह चर्चा है कि उत्तर प्रदेश में पार्टी विधानसभा का होने वाला अगला चुनाव गठबंधन में लड़ेगी। यह विशुद्ध रूप से लोगों को गुमराह करने की नियत वाला फेक न्यूज है। बिल्कुल गलत, झूठ, हवाहवाई और मनगढ़ंत खबर है।” मीडिया को नसीहत, कटी पतंक जैसी उड़ान भरकर मजाक उड़ाने से बचें उन्होंने मीडिया को चेतावनी देते हुए कहा, “नेताओं के साथ-साथ मीडिया को भी इस प्रकार की कटी पतंग जैसी उड़ान भरकर अपना मजाक खुद उड़ाने से जरूर बचना चाहिए। मायावती ने याद दिलाया कि बीएसपी के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले को पहले ही कई बार सार्वजनिक किया जा चुका है। खासकर 9 अक्टूबर 2025 को कांशीराम जी की पुण्यतिथि पर लखनऊ में आयोजित विशाल महारैली में भी इसकी खुली घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा, “पूरे देश में चर्चा होने के बाद अब ऐसी किसी भी चर्चा या बहस की कोई संभावना नहीं बची है।” सपा, भाजपा व कांग्रेस की सोच संकीर्ण इनसे चुनावी गठबंधन कभी नहीं उन्होंने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों की सोच संकीर्ण और बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विरोधी है। उन्होंने कहा, “इनका अंबेडकरवादी बीएसपी से गठबंधन करने की नीति केवल इनके वोटों का राजनीतिक और चुनावी स्वार्थ है। इससे कोई फायदा नहीं होता। इसलिए बीएसपी के लोग 2027 के मिशन में अकेले ही पूरे जी-जान से लगे हुए हैं। इन अनर्गल और मनगढ़ंत बातों पर कतई ध्यान न दें और हाथी की मस्त चाल चलते रहें। 2007 की तरह 2027 में अकेले चुनाव लड़कर फिर से पूर्ण बहुमत की बीएसपी सरकार जरूर बनाएं। दिल्ली में नए बंगले पर सफाई मायावती ने दिल्ली में हाल ही में अलॉट हुए टाइप-8 बंगले को लेकर उठ रही अफवाहों पर भी सफाई दी। उन्होंने कहा कि सुरक्षा खतरों के मद्देनजर यह बंगला अलॉट किया गया है। उन्होंने कहा, “वर्तमान केंद्र सरकार (बीजेपी) ने भी कई बंगले अलॉट किए थे, लेकिन सुरक्षा कारणों से नहीं लिए गए या छोड़ दिए गए। अब मुझे टाइप-8 का सही बंगला अलॉट किया गया है, जिसे मैंने स्वीकार कर लिया है।” उन्होंने 2 जून 1995 के लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड का जिक्र करते हुए कहा कि उस घटना के बाद से ही उन्हें विशेष उच्च सुरक्षा मिली हुई है, जो अब और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय से ही उन्हें टाइप-8 बंगला मिलता रहा है। “इस पर संकीर्ण और घिनौनी राजनीति करना उचित नहीं है।” मायावती बोलीं, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा षड्यंत्र बढ़ता जाएगा मायावती ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा, “जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा, विरोधियों के साम, दाम, दंड, भेद आदि हथकंडे और बीएसपी को सत्ता से दूर रखने के षड्यंत्र और बढ़ते जाएंगे। पूरे देश में सभी विरोधियों के दांत खट्टे कर देने वाली केवल एकमात्र अपनी पार्टी और उसके आयरन नेतृत्व पर पक्का भरोसा करके, बाबासाहेब के आत्मसम्मान और स्वाभिमान के मूवमेंट को मजबूती प्रदान करने हेतु मिशनरी भावना से तन-मन-धन से लगे रहना बहुत जरूरी है। यह मेरी अपील भी है। -------------------- ये खबर भी पढ़ें- UP के 50 हजार टीचर TET के काबिल ही नहीं:1.86 लाख शिक्षकों का क्या होगा? तमिलनाडु मॉडल से निकलेगा रास्ता हरियाणा सरकार के हालिया आदेश ने उत्तर प्रदेश के 1.86 लाख ऐसे शिक्षकों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पास नहीं की है। 16 फरवरी को जारी आदेश में हरियाणा सरकार ने शिक्षकों को मार्च 2027 तक HTET पास करने का निर्देश दिया है और असफल रहने पर सेवा समाप्ति की चेतावनी दी है। यूपी में स्थिति और जटिल है। यहां करीब 50 हजार शिक्षक ऐसे हैं, जिनके पास TET में बैठने की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता ही नहीं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर को स्पीकर ने टोका- दोस्ती बाहर निभाइए:अतुल प्रधान बोले- मंत्री झूठ बोल रहे; खन्ना ने कहा-यह योगी सरकार है
    Next Article
    फर्रुखाबाद में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर:दो युवक गंभीर रूप से घायल, एक हायर सेंटर रेफर, सब्जी लेकर लौट रहे थे घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment