Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजनाथ यादव ने किसानों की मांगें उठाईं:आवारा पशुओं से फसल बर्बादी रोकने की मांग, स्मार्ट मीटर पर भी सवाल

    11 hours ago

    1

    0

    जौनपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में किसानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश सचिव राजनाथ यादव ने किसानों, मजदूरों और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और सरकार को एक ज्ञापन सौंपा। यादव ने जायद फसल के लिए उड़द, मूंग और मक्का किसानों को उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने बिजली विभाग द्वारा लगाए गए स्मार्ट मीटरों से आ रहे गलत बिलों में सुधार करने पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, आवारा पशुओं से फसलों को होने वाले नुकसान पर तत्काल रोक लगाने और उनके उचित प्रबंधन की भी मांग की गई। अन्य मांगों में बदलापुर स्थित धान क्रय केंद्र पर धान खरीद में कथित धांधली की जांच शामिल थी। उन्होंने पशुओं के टीकाकरण के लिए पूरे ब्लॉक में गाँव-गाँव अभियान चलाने और ग्राम सभा नेमनी में एक स्थायी केंद्र स्थापित करने की बात भी कही। मुंगरा बादशाहपुर की सहकारी समिति को स्थायी रूप से संचालित करने और जौनपुर की प्रथम कॉलोनी में गेट संबंधी समस्या के समाधान की मांग भी रखी गई। राजनाथ यादव ने नरना स्थित बंद पड़े विद्युत पावर हाउस केंद्र को तत्काल चालू करने की भी मांग की। इस कार्यक्रम में राजनाथ यादव के साथ रमेश, अमित पटेल, राजकुमार पटेल, असमती, मीना, प्रमीला, रामचरन बिन्द और बिनादे मोदी सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुलतानपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गिरफ्तार:लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से साथी घायल, जेल भेजा गया; ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद
    Next Article
    किसान दिवस पर डीएम-एसएसपी ने सुनी शिकायतें:हाईवे की जमीन का सही मुआवजा मांगा, निर्माण रोकने की चेतावनी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment