Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गिरफ्तार:लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से साथी घायल, जेल भेजा गया; ऑटोमेटिक पिस्टल बरामद

    13 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर के मोतिगरपुर थाना क्षेत्र में तिलकोत्सव समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग कर साथी सिपाही को घायल करने के मामले में आरोपी आबकारी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। समारोह में चली गोली, साथी सिपाही घायल घटना सोमवार रात करमाजितपुर गांव की है। रायबरेली में तैनात आबकारी विभाग के सिपाही सुरेंद्र कुमार यादव ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हर्ष फायरिंग की। इसी दौरान चली गोली उनके साथ मौजूद सिपाही विनीत मिश्र (36) के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल विनीत मिश्र को प्रयागराज के स्वरूप रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। मोतिगरपुर थाने के उपनिरीक्षक श्रीराम मिश्र की तहरीर पर आरोपी सिपाही सुरेंद्र कुमार यादव के खिलाफ मुकदमा संख्या 048/2026 दर्ज किया गया। उस पर बीएनएस की धारा 109, 7 सीएलए एक्ट तथा 25(1बी)(9)/30 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। हाईवे के पास से हुई गिरफ्तारी उपनिरीक्षक विनोद कुमार मिश्र और कांस्टेबल सुनील यादव ने मंगलवार शाम आरोपी को लखनऊ-बलिया हाईवे स्थित कैथवारा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से .32 बोर की ऑटोमेटिक पिस्टल (वेबली एंड स्कॉट, मेड इन इंडिया) बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, इस पिस्टल का लाइसेंस प्रयागराज जिले के फाफामऊ क्षेत्र के शान्तिपुरम पते से जारी है। बरामद हथियार को बैलिस्टिक जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेज दिया गया है। घटनास्थल से नहीं मिला खोखा थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घटनास्थल से अब तक कोई खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा किले में चौथी बार मनाई जाएगी शिवाजी महाराज जयंती:19 फरवरी को आयोजन, महाराष्ट्र के सीएम और डिप्टी सीएम आएंगे
    Next Article
    राजनाथ यादव ने किसानों की मांगें उठाईं:आवारा पशुओं से फसल बर्बादी रोकने की मांग, स्मार्ट मीटर पर भी सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment