Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल को यूपी पुलिस ASP अनुज चौधरी ने की मदद:सैलरी से दिए 51 हजार, बोले- वक्त किसी का भी खराब हो सकता है

    2 hours ago

    1

    0

    राजपाल यादव इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी जमानत याचिका कोर्ट से खारिज हो गई। दूसरी ओर वह आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स लगातार उनकी मदद कर रहे हैं। इसी बीच अब संभल से चर्चा में आए ASP अनुज चौधरी ने एक्टर की मदद की, जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर काफी तारीफ हो रही है। फिरोजाबाद में तैनात ASP अनुज चौधरी ने राजपाल ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहते हैं, मैं राजपाल यादव जी की कॉमेडी से व्यक्तिगत प्रभावित हूं। मैंने उनकी कई फिल्में देखी हैं। जिसमें मुझे उनसे अच्छा कलाकार कोई नहीं लगा। इस कठिन समय में मैं अपनी तरफ से उनको सहयोग के रूप में 51,000 रुपए अपनी सैलरी अकाउंट से देना चाहता हूं। राशि तो दोस्तों इतनी बड़ी नहीं है पर मैं अपने अनुसार, जो मुझे लगता है कि मैं दे सकता हूं वो मैं देना चाहता हूं क्योंकि वो भी इंसान हैं। उनका एक जो सेंटेंस है, जिसने मुझे बहुत ज्यादा प्रभावित किया, उसमें उन्होंने कहा था कि यदि आपके जीवन का 1 भी सेकंड आप वापस ला सकते हो तो वो लाकर दिखाओ। जीवन का एक भी सेकंड अगर आप व्यर्थ करते हो, उसे व्यर्थ मत गंवाओ नहीं तो वो समय वापस नहीं आएगा। तो वो चीज राजपाल यादव जी की मुझे बहुत प्रभावित करती है और उस बारे में मैं बहुत सोचता हूं। क्योंकि वो व्यक्ति आध्यात्मिक हैं। ठीक है, समय बुरा आ सकता है किसी का भी, लेकिन मुझे लगता है कि वो आदमी धार्मिक है और अच्छे हैं, संस्कार अच्छे हैं और कलाकार भी बहुत अच्छे हैं।' एएसपी अनुज चौधरी के इस कदम के बाद हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। सबसे पहले सोनू सूद ने की मदद सोनू सूद ने X और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी में टैलेंट की कमी है, बल्कि समय कभी-कभी बहुत कठोर हो सकता है। वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह वह समय है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सहयोगी एक साथ खड़े हों। जो छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है, वह कोई दान नहीं है, बल्कि यह उनका सम्मान और गरिमा है। सलमान, अजय और मीका सिंह ने भी की मदद द स्क्रीन से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर गोल्डी ने कहा था, बुधवार को सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे कई सेलेब्स ने उनसे संपर्क कर आर्थिक सहायता दी। रतन नैन, वरुण धवन समेत इस बार बहुत लोग आगे आए हैं। राजपाल ने इसके लिए आभार जताया है। जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर से पहले मदद मांगी थी, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा। हालांकि, उन्होंने कहा, अच्छी बात यह है कि स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री मजबूती से उनके साथ खड़ी है। सबने कमिटमेंट किए हैं, लेकिन ऐसे लेन-देन तुरंत नहीं होते। सिंगर मीका सिंह ने भी राजपाल यादव को 11 लाख रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सिर्फ पोस्ट डालने से कुछ नहीं होगा बल्कि आगे आकर एक्टर की मदद करो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंगना ‘हिमाचली समकालीन कोट’ पहनकर संसद पहुंचीं:गद्दी ऊन से बनाया, 6 महिलाओं ने 2 माह में किया तैयार, ‘वोकल फॉर लोकल’ की मिसाल
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप, ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी:कप्तान मिचेल मार्श नहीं खेल रहे, जिम्बाब्वे ने 5 ओवर के बाद 40 रन बनाए

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment