Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजपाल यादव की आर्थिक सहायता करेंगे SSP अनुज चौधरी:अभिनेता को देंगे 51 हजार रुपए, कहा- कठिन समय में खड़ा होना हमारा कर्तव्य

    13 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। संभल प्रकरण के बाद अब उन्होंने अपनी संवेदनशीलता के लिए चर्चा बटोरी है। एएसपी अनुज चौधरी ने तिहाड़ जेल में बंद प्रसिद्ध हास्य अभिनेता राजपाल यादव को अपनी सैलरी से 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। अनुज चौधरी ने यह मदद व्यक्तिगत स्तर पर करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से राजपाल यादव के अभिनय और कॉमेडी से प्रभावित रहे हैं। उन्होंने अभिनेता को एक उत्कृष्ट हास्य कलाकार बताया। एएसपी चौधरी ने कहा- वह भी एक इंसान हैं। कलाकार समाज को हंसाता है और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है। ऐसे कठिन समय में उनके साथ खड़ा होना हमारा भी कर्तव्य है। राजपाल यादव इन दिनों तिहाड़ जेल में बंद हैं। ऐसे समय में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा व्यक्तिगत स्तर पर की गई यह मदद की पेशकश चर्चा का विषय बन गई है। कई लोग एएसपी अनुज चौधरी की इस पहल को मानवीय संवेदना और कलाकार के प्रति सम्मान के रूप में देख रहे हैं। पुलिस विभाग के सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि यह सहायता पूरी तरह व्यक्तिगत है और इसका विभागीय कार्य से कोई संबंध नहीं है। सामाजिक और फिल्मी जगत से जुड़े लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में मिठाई दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:लेनदेन विवाद में दो लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
    Next Article
    बरेली में सास-सुसर ने महिला को घर से निकाला:दहेज ना मिलने पर पीटा, 7 साल पहले की थी लव मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment