Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मिठाई दुकान पर दो पक्षों में मारपीट, VIDEO:लेनदेन विवाद में दो लोग घायल, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप

    12 hours ago

    1

    0

    फतेहपुर जिले के हथगाम थाना क्षेत्र के बंदीपुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे एक मिठाई की दुकान पर पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट में बदल गया। इस दौरान वीडियो बना रहे एक युवक को भी पीटा गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है। जानकारी के अनुसार, रामचंद्र पुत्र सुखलाल की खान-पान की दुकान है। मलखान पुत्र राम प्रकाश (दोनों निवासी ग्राम बंदीपुर) का रामचंद्र की दुकान पर उधारी खाता चलता है। काफी समय से पैसे न देने पर रामचंद्र ने मलखान को रुपए चुकाने के लिए कहा। इसी बात से नाराज होकर मलखान ने रामचंद्र से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की इस घटना का वीडियो बना रहे शिवकुमार पुत्र रामधनी निवासी कैथन पुरवा को मलखान और उसके साथियों ने वीडियो बनाने से रोका और बुरी तरह पीटा। शिवकुमार घायल हो गया। मारपीट से संबंधित तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें दो पक्षों के बीच मारपीट साफ देखी जा सकती है। पीड़ित शिवकुमार का कहना है कि वह इस मामले को लेकर पुलिस के पास गया था, लेकिन पुलिस ने उसे शनिवार को आने की बात कहकर वापस भेज दिया। उसने यह भी बताया कि घटना की जानकारी फोन पर पुलिस को दी गई थी, लेकिन सूचना के बावजूद कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। शिवकुमार ने बताया कि वह पूरे मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करेगा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा। उधर इस मामले में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मारपीट की घटना का मामला उनके संज्ञान में आया है। पूरी घटना किस वजह से घटी है इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी और जो भी व्यक्ति दोषी है उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पुलिस के ऊपर कार्यवाही न करने का जो आरोप लगाया गया है वह निराधार है। पीड़ित को थाने बुलाया गया है, जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कोर्ट परिसर में बम की सूचना:घंटों से चल रहा सर्च ऑपरेशन, डीसीपी समेत BDS की टीम मौजूद; एंट्री रोकी गई
    Next Article
    राजपाल यादव की आर्थिक सहायता करेंगे SSP अनुज चौधरी:अभिनेता को देंगे 51 हजार रुपए, कहा- कठिन समय में खड़ा होना हमारा कर्तव्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment