Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजाराम हत्याकांड में बहू रेखा वर्मा गई जेल:मर्डर के लिए 50 हजार एडवांस दिए, पूर्व महामंत्री से 7.2 करोड़ में डील की थी

    15 hours ago

    1

    0

    जमीन के विवाद में मारे गए एडवोकेट राजाराम वर्मा की बहू रेखा वर्मा को गुरुवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है। ठाणे पुलिस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कोतवाली और मूलगंज पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। कानपुर लाने के बाद कोतवाली थाने में बैंककर्मी रेखा वर्मा से करीब 2 घंटे तक पूछताछ चली, जिसमें 20 से अधिक सवाल उससे पूछे गए। इसमें जमीन बेचने से लेकर हत्याकांड में शामिल सदस्यों के बारे में पूछताछ की गई। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि रेखा वर्मा ने अपने ससुर की हत्या के लिए 50 हजार रुपए एडवांस अंकित यादव को दिए थे। आरोप है कि रेखा वर्मा ने एक तिहाई जमीन के लिए वारदात को अंजाम दिलाया था। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि रेखा वर्मा को हत्या की साजिश रचने की धाराओं में नवाबगंज थाने से देर रात जेल भेज दिया गया है। 22 दिसंबर 2021 को गोली मारकर की थी हत्या नवाबगंज के गंगा नगर हाउसिंग सोसाइटी निवासी अधिवक्ता राजाराम वर्मा की जमीन को बेचने को लेकर विवाद चल रहा था। 22 दिसंबर 2021 को दरवाजे पर ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राजाराम के बेटे नरेन्द्र देव ने नवाबगंज थाने में एनआरआई सिटी के निदेशकों समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने चौबेपुर के शूटर रोहित व दिलनियाज और चार लाख की सुपारी देने वाले अंकित यादव को जेल भेजा था। बाद में राजाराम के सौतेले भाई हिस्ट्रीशीटर रामखिलावन को भी संलिप्तता मिलने पर जेल भेजा गया था। राजाराम के बेटे नरेन्द्र ने आरोप लगाया था कि उनके दिवंगत छोटे भाई शिवाजी की पत्नी रेखा वर्मा ने पिता की हत्या के बाद विवादित जमीन की डील कर ली थी। मुंबई के बैंक में कार्यरत रेखा ने 17 बीघा जमीन का एग्रीमेंट बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री राकेश तिवारी को 7.2 करोड़ में किया था, बाद में एग्रीमेंट निरस्त भी करा दिया था और उसी दिन नया एग्रीमेंट कराया। 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड लेकर आई थी पुलिस इससे पहले 2018 में रेखा वर्मा ने अधिवक्ता जितेन्द्र सिंह और साथी मनोज सक्सेना को 2018 में एनआरआई सिटी के बाहर की 2.12 हेक्टेयर जमीन का एग्रीमेंट किया था, वह भी निरस्त करा दिया गया था। कोतवाली पुलिस ने पूछताछ के लिए रेखा वर्मा को कई बार बुलाया था, लेकिन वह आना–कानी कर रही थी। पुलिस मुंबई भी पहुंची लेकिन वह नहीं मिली, जिसके बाद मंगलवार को ठाणे पुलिस ने नवी मुंबई के प्रोग्रेसिव सेलिब्रिटी अपार्टमेंट से बैंक कर्मी रेखा वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था। मुंबई में जेएमएफसी कोर्ट-6 सीबीडी से पुलिस को मंगलवार शाम को उसका 48 घंटे का ट्रांजिट रिमांड मिला था। मुंबई से पुलिस उसे शहर लेकर पहुंची थी। इस बीच रास्ते में जमीन बेचने से लेकर गिरोह शामिल आरोपियों के बारे में पूछताछ की, जिसमें उसने कई नाम बताए और कई सवालों के जवाब में चुप्पी साध ली।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बडे़ पापा की बिल्ली घर में गंदा कर देती है:गोरखपुर में विरोध करने पर भतीजे को छत से ढकेला, टूट गए दोनों हाथ
    Next Article
    तरुण खटीक हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग:मेरठ में अखिल भारतीय खटीक पंचायत ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment