Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बडे़ पापा की बिल्ली घर में गंदा कर देती है:गोरखपुर में विरोध करने पर भतीजे को छत से ढकेला, टूट गए दोनों हाथ

    13 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बिल्ली को लेकर पटीदारों के बीच विवाद हो गया। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के पीड़ित युवक ने बताया कि बड़े पापा की पालतू बिल्ली आए दिन घर में गंदा करके चली जाती है। इसकी शिकायत की तो उन लोगों ने मुझे मारपीटकर छत से ढकेल दिया। जिससे मेरे दोनों हाथ टूट गए। तिवारीपुर थाना क्षेत्र के कच्ची बाग निवासी मो. शहजादे की तहरीर पर आरोपी सना खातुन और शन्नू के खिलाफ गंभीर धाराओं में बुधवार शाम मुकदमा दर्ज किया गया है। तिवारीपुर थाने के उप निरीक्षक दीनानाथ पांडेय को इस मामले की जांच सौंपी गई है। अब विस्तार से जानें पूरा मामला कच्ची बाग के पास रहने वाले 30 साल के मो. शहजादे ने तहरीर देकर तिवारीपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादे ने बताया कि मेरे बड़े पापा और हमलोगों का परिवार एक ही घर में अलग-अलग रहता है। बड़े पापा की बिरयानी की दुकान है। उनका सारा काम घर से ही होता है। मेरे बड़े पापा ने एक बिल्ली पाली है। वह रोज मेरे घर में गंदगी फैलाकर चली जाती है। आए दिन मेरे किचन व बेडरूम में गंदा करके चली जाती है। इससे घर में बदबू आती है। उसे बार-बार हमलाेगों को साफ करना पड़ता है। इसके लिए मैंने कई बार बड़े पापा से शिकायत की। वह मेरी बात सुनकर टाल जाते हैं। बुधवार को उनकी पालतू बिल्ली फिर से मेरे घर में आ गई। बिल्ली ने कई जगहों पर गंदा किया था। मैंने तत्काल इसकी शिकायत बड़े पापा से की। मेरे विरोध करने पर वह और उनके परिवार के लोग नाराज हो गए। सभी मिलकर मुझे मारने पीटने लगे। इसके बाद मुझे छत से नीचे ढकेल दिया। जमीन पर गिरते ही मैं अचेत हो गया। मेरे परिजन मुझे अस्पताल लेकर गए। वहां दर्द से मैं चीखता रहा। तब मेरे दोनों हाथ का एक्स-रे कराया गया। जिसके बाद डॉक्टर ने बताया कि दोनों हाथ की हड्‌डी टूट गई है। इस संबंध में तिवारीपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहुत जल्द जांच कर आरोपियों को भी पकड़ लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग शुरू:1500 से 2000 रुपए में बिक रहा घरेलू सिलेंडर, शिकायतों की भरमार; मैनेजर गायब
    Next Article
    राजाराम हत्याकांड में बहू रेखा वर्मा गई जेल:मर्डर के लिए 50 हजार एडवांस दिए, पूर्व महामंत्री से 7.2 करोड़ में डील की थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment