Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान-हरियाणा में ओले गिरे, तमिलनाडु के ऊटी-नीलगिरी में भारी बारिश:रिजॉर्ट की दीवार गिरी, बस पर लैंडस्लाइड; बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की आशंका

    14 hours ago

    1

    0

    राजस्थान और हरियाणा में मौसम बदल गया है। हरियाणा के झज्जर में शनिवार सुबह बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, पानीपत और सोनीपत समेत 9 जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले शुक्रवार को राजस्थान के दौसा, सीकर, भरतपुर, जयपुर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ समेत कई जिलों में बारिश हुई। अलवर और कोटपूतली-बहरोड़ में कुछ जगह ओलावृष्टि भी हुई। वहीं, तमिलनाडु के ऊटी-नीलगिरी में भारी बारिश जारी है। ऊटी के थिट्टुक्कल गांव में एक रिजॉर्ट की करीब 20 फीट ऊंची दीवार गिर गई। मलबे में दबे सिक्योरिटी गार्ड की हालत गंभीर है। कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हुईं। ऊटी बस स्टैंड के पास पानी भरने से सड़क बंद करनी पड़ी। नीलगिरी में एक सरकारी बस पर लैंडस्लाइड का मलबा भी गिरा। उधर, बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके 25 अक्टूबर को गहरे डिप्रेशन और 26 अक्टूबर की सुबह तक तूफान बनने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह 28 अक्टूबर की सुबह आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तट के बीच टकरा सकता है। इसके कारण बिहार और यूपी में भी बारिश की संभावना है। सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबर यूपी में 4 दिन बाद बारिश का अलर्ट वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28 अक्टूबर से मौसम बदलने की संभावना है। बारिश के आसार दिख रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें… MP के अमरकंटक में न्यूनतम तापमान 13° पहुंचा मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में पिछले 8 दिन से हो रही बारिश का दौर अब थम गया है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश की संभावना उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश की संभावना है। इनमें देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ शामिल है। पूरी खबर पढ़ें… बिहार में 28 अक्टूबर से बारिश शुरू हो सकती बिहार में 28 अक्टूबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान के 7 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट राजस्थान के 7 जिलों में शनिवार को तेज बारिश का यलो अलर्ट है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर, अलवर, भरतपुर जिले में आंधी-बारिश की संभावना जताई है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कश्मीर में 6 गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव का आरोप:इनमें 4 महिलाएं: होटल में हुईं सीक्रेट बैठकें, ₹7-8 लाख के लेन-देन का शक
    Next Article
    भास्कर अपडेट्स:जम्मू-कश्मीर के नए मुख्य सचिव होंगे सज्जन सिंह यादव, अटल डुल्लू 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment