Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजस्थान में आंधी-बारिश से 3 मौतें, यूपी में ओले गिरे:देहरादून में अंधेरा छाया; अंबाला की कॉलोनियों में पानी; 4 शहरों में तापमान 44°C पार

    9 hours ago

    2

    0

    यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तराखंड सहित देश के कई राज्यों में रविवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। राजस्थान के जयपुर और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शनिवार को जयपुर, टोंक और अजमेर में 3 लोगों की आंधी-बारिश से मौत हो गई थी। उत्तराखंड के देहरादून में सुबह से तेज बारिश हो रही है। बारिश से पहले पूरा शहर काले घने बादलों से घिर गया। इससे दिन में शाम जैसा माहौल हो गया। हरियाणा के अंबाला में भी बारिश हुई, जिससे कई कॉलोनियों में पानी भर गया है। देश के कई शहरों में अब भी हीटवेव की स्थिति है। महाराष्ट्र का वर्धा 44.5°C तापमान के साथ देश में सबसे सबसे गर्म रहा। चंद्रपुर में 44.4°C पारा रहा। राजस्थान के जैसलमेर में 44.4°C और बाड़मेर में 44.3°C तापमान दर्ज किया गया। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 4 मई: 5 मई: देशभर के मौसम से जुड़ी 6 तस्वीरें… राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: आधे MP में बारिश-आंधी, ग्वालियर-जबलपुर समेत 27 जिलों में अलर्ट; ओले भी गिर सकते हैं मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच तेज आंधी के साथ बारिश का दौर जारी है। भोपाल समेत 20 से ज्यादा जिलों में शनिवार को 30 से 50kmph की रफ्तार से आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई तक प्रदेश में ऐसा ही मौसम बना रहेगा। रविवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट है। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: जयपुर में आंधी-बारिश से एक मौत, सैकड़ों पेड़ गिरे; जैसलमेर और फलोदी सबसे गर्म राजस्थान में रविवार को भी आंधी-बारिश होगी। जयपुर सहित आसपास के इलाकों में सुबह से तेज हवाएं चल रही हैं। बादल गरजने के साथ हल्की बारिश भी हो रही है। मौसम विभाग ने 11 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। शनिवार को जयपुर में आंधी के साथ बारिश में एक मौत हो गई। सैकड़ों की संख्या में पेड़ गिर गए। कई इलाकों में मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सभी जिलों में आज बारिश के आसार, टिहरी झील में फंसे 30 टूरिस्ट का SDRF ने रेस्क्यू किया उत्तराखंड के सभी जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट है। शनिवार को पिथौरागढ़, उत्तरकाशी, नैनीताल, उधम सिंह नगर और देहरादून में बारिश, तेज हवाओं के साथ ओले भी गिरे। टिहरी झील में अचानक आए आंधी-तूफान के चलते फ्लोटिंग टेंट बह गए। डोबरा-चाटी झील क्षेत्र में करीब 25-30 लोग फंस गए थे, जिनका SDRF टीम ने रेस्क्यू किया। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: फरीदाबाद सहित 8 जिलों में आज आंधी-बारिश, 4 मई से पूरे प्रदेश में मौसम बिगड़ेगा; हिसार सबसे गर्म शहर हरियाणा के 8 जिलों में रविवार को बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इनमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर और पंचकूला शामिल हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई से 6 मई तक पूरे हरियाणा में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसके कारण लू से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को हिसार 41.1°C के साथ सबसे गर्म रहा। पूरी खबर पढ़ें… बिहार: 24 जिलों में आंधी-बारिश, 50km प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं; 5 मई के बाद सामान्य होगा मौसम बिहार के 24 जिलों में रविवार को बारिश की संभावना है। इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और 50kmph की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 5 मई के बाद तेज धूप निकलेगी, जिससे तापमान में बढ़ोतरी के साथ गर्मी बढ़ेगी। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब: 8 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, तापमान सामान्य के करीब; हीटवेव से मिली राहत पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर सहित 8 जिलों में रविवार को गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटों में राज्य के अधिकतम तापमान में करीब 2°C तक बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में 3 से 4°C तक गिरावट होगी। पंजाब के अधिकतर इलाकों में 6 मई तक बारिश के आसार हैं। इससे पहले शनिवार को बठिंडा 40.2°C तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ashok Gehlot Birthday: कैसे बने 'राजनीति के जादूगर'? 3 बार Rajasthan के CM बनने की कहानी
    Next Article
    जबलपुर क्रूज हादसा- चौथे दिन मिले चाचा-भतीजे के शव:मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मरने वालों में 4 बच्चे और 8 महिलाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment